in

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण | Independence Day Speech in Hindi

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण | 15 August independence Day Speech in Hindi 

15 अगस्त के दिन भारत देश आजादी का पर्व मनाता है क्यूंकी इसी दिन 1947 में हम स्वतंत्र हुये थे। यहाँ हम 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण प्रस्तुत कर रहे हैं जिसकी तैयारी स्कूल विद्यार्थी, शिक्षक आदि कर सकते हैं। 

15 August independence day Hindi speech for students, teachers 

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण -1 

मेरे प्‍यारे देशवासियों,
आज़ादी के पावन पर्व की आप सबको अनेक-अनेक शुभकामनाएं।

आज देश एक आत्‍मविश्‍वास से भरा हुआ है। सपनों को संकल्‍प के साथ परिश्रम की पराकाष्‍ठा कर-करके देश नई ऊंचाईयों को पार कर रहा है। आज का सूर्योदय एक नई चेतना, नई उमंग, नया उत्‍साह, नई ऊर्जा ले कर आया है।

देश को आज़ादी दिलाने के लिए पूज्‍य गांधी बापू के नेतृत्‍व में सेकड़ों वीर योद्धाओं ने अपने जीवन का बलिदान दिया, जवानी जेलों में गुज़ार दी। कई क्रांतिकारी महापुरुषों ने फांसी के तख्‍ते पर लटक करके देश की आज़ादी के लिए फांसी के फंदों को चूम लिया। मैं आज देशवासियों की तरफ से आज़ादी के इन वीर सेनानियों को हृदयपूर्वक नमन करता हूं।

इस तिरंगे झंडे की आन-बान-शान हमें जीने-जूझने की, मरने-मिटने की प्रेरणा देती है, इस तिरंगे की शान के लिए देश की सेना के जवान अपने प्राणों की आहूति दे देते हैं, हमारे पुलिस बल के जवान सामान्‍य मानवी की रक्षा के लिए दिन-रात देश की सेवा में लगे रहते हैं। मैं सेना के सभी जवानों को, अर्धसैनिक बलों को, पुलिस के जवानों को, उनकी महान सेवा के लिए, उनकी त्‍याग-तपस्‍या के लिए, उनके पराक्रम और पुरुषार्थ के लिए आज तिरंगे झंडे की साक्ष्य़ में शत-शत नमन करता हूं और उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

आजादी के इस पवन दिन पर मैं संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को भी याद करना चाहूँगा जिन्होने देश को संविधान दिया और भारत देश को एक पूर्ण गणराज्य बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

मेरे प्‍यारे भाइयों-बहनों, हमारा संविधान हमें कहता है और भारत के तिरंगे झंडे से हमें यही प्रेरणा मिलती है की – गरीबों को न्‍याय मिले, सभी जन-जन को आगे बढ़ने का अवसर‍ मिले, हमारा निम्‍न-मध्‍यम वर्ग को आगे बढ़ने में कोई रुकावटें न आएं, हम एक ऐसा वातावरण बनाएँ जहां हर वर्ग का व्यक्ति चैन से रह सके।

आज भी हमारे देश के सामने ऐसी कई चुनौतियाँ हैं जिनसे हमें आजादी चाहिए, लेकिन इन सभी चुनौतियों से कोई एक व्यक्ति नहीं लड़ सकता, हम सभी को एक होना होगा तभी हम इस लायक बन सकते हैं की उन चुनौतियों का सामना कर सकें। 

मेरे प्यारे देशवासियों, फिर एक बार आज़ादी के पावन पर्व पर आपको अनेक- अनेक शुभकामनाएं देते हुए मैं अपनी वाणी को विराम देता हूँ, जय हिन्द, वंदे मातरम, भारत माता की जय।

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण -2 

सर्वप्रथम यहाँ उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!!!

15 अगस्त के इस अवसर पर आज हम सभी देश की आज़ादी का जश्न मनाने के लिए उपस्थित हुये हैं। आज का दिन हम सभी भारत वासियों के लिए बड़ा खास है क्यूंकी आज ही के दिन हमारा देश लंबे संघर्ष के पश्चात गुलामी की जंजीरों से मुक्त हुआ था और एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था।

मेरे प्यारे देश वासियों ये आज़ादी हमें कड़े संघर्ष से मिली है। ना जाने कितने वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया है, कितनी माताओं ने अपने बेटों को खोया है। हम शहीद भगत सिंग को कैसे भूल सकते हैं जो अपनी युवा अवस्था में ही देश की आजादी के लिए फांसी पर चढ़ गए थे, हम चन्द्रशेखर आज़ाद, सुखदेव जैसे वीरों को कैसे भूल सकते हैं। रानी लक्ष्मीबाई तो अकेले ही मैदान में अंग्रेजों से लड़ने के लिए उतर गईं थीं।

महात्मा गांधीजी ने तो अहिंसा के रास्ते पर चलकर आज़ादी की इतनी बड़ी जंग लड़ी, आज उन्हें भी याद करने का दिन है। आज उन सभी महान पुरुषों को मैं नमन करता हूँ जिनके कारण आज हम आज़ाद भारत में सुकून से रह रहे हैं।

इस आजादी के नशे में हमें अपनी जिम्मेदारियों को भी नहीं भूलना चाहिए। आज भी हमारे देश और समाज में ऐसी बुराइयाँ हैं, ऐसी समस्याएँ हैं जिनसे हमें आजादी चाहिए। अशिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, सामाजिक कुरीतियाँ, जातिवाद, भाषावाद, आतंकवाद और ना जाने कितनी ही चुनौतियाँ इस देश के सामने हैं, हम सभी को इनसे लड़ना होगा। 

आइये इस पावन दिन पर हम सभी मिलकर इस तिरंगे के नीचे एक प्रण लें की अपने देश की अखंडता को इसी प्रकार बनाए रखेंगे और एक जुट होकर रहेंगे। हमें स्वतंत्रता इसीलिए मिली थी क्यूंकी सभी लोगों ने एक जुट होकर लड़ाई लड़ी थी, अतः आज जरूरत है एकता बनाए रखने की।

आप सभी का और ज्यादा समय ना लेते हुये मैं यहीं पर अपने शब्दों को विराम देता हूँ। एक बार पुनः सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनायें। जय हिन्द, जय भारत।

स्वतंत्रता दिन पर भाषण -3 

मैं बहुत ही गर्व और खुशी महसूस कर रहा हूँ की आज स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर मुझे आप सभी को संबोधित करने का अवसर मिला है। आज ही का वो दिन था जब हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजादी दिलाई थी।

हर साल हम सभी देशवासी 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस को मनाते हैं। यह दिन जशन मनाने का भी है और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का भी। 15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश आजाद हुआ था और विश्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा हमें मिला था। 15 अगस्त का यह दिन हम सभी के लिए बड़ा ऐतिहासिक है।

करीब 200 साल से अधिक वर्षों तक अंग्रेजों ने हम पर शासन किया और इस देश का भरपूर शोषण किया। लेकिन जब उनका अत्याचार अपनी चरम सीमा पर पहुँच गया तो इस देश के लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होने एक ऐसी बड़ी जंग अंग्रेजों के सामने छेड़ दी जिसका अंत देश की आजादी से हुआ। ना जाने कितने स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणो की आहुति दी तब जाकर आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं।

आज का दिन उन सभी महान वीर सपूतों का याद करने का है जिन्होने सिर्फ एक ही सपना देखा था – भारत माता की आजादी। मैं नमन करता हूँ भारत माता को जिसने ऐसे वीरों को जन्म दिया, मैं नमन करता हूँ उन सभी वीरों को जो आजादी के लिए मर मिटे। महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंग, चन्द्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चन्द्र बोस आदि अनेकों महा पुरुषों को हम कभी नहीं भूल सकते।

प्यारे देश वासियों क्या आपको पता है अंग्रेजों ने हम पर 200 साल तक शासन क्यूँ किया और हमारा देश गुलाम कैसे बना? इसकी बड़ी वजह थी हमारे देश में एकता का अभाव होना। अंग्रेजों ने हमारी एकता को तोड़ा और हम पर 200 साल तक राज किया। आज जरूरत है हमें एक रहने की। एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

आज हम अंग्रेजों की गुलामी से आजाद तो हो गए हैं लेकिन आज भी हमारा देश ऐसी कई समस्याओं से जूझ रहा है जैसे की गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, प्रांतवाद, जातिवाद, नकसलवाद आदि, इन सब समस्याओं से आजादी के लिए हम सभी को मिलकर लंबी लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

हम सभी आज स्वतंत्र भारत के स्वतंत्र नागरिक हैं अतः हम सभी का अपने देश के प्रति कुछ जिम्मेदारियाँ हैं जिनका ज्ञान हमें होना जरूरी है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।

आप सभी को एक बार फिर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई। जय भारत, जय जवान – जय किसान। 

2 Comments

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय युवा दिवस भाषण National Youth Day Hindi Speech

राष्ट्रीय युवा दिवस भाषण | National Youth Day Hindi Speech

Hindi Speech on Beto Bachao - Beti Padhao

भाषण – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ