वृद्धावस्था में हर गरीब आदमी को पेंशन का लाभ मिले इसके लिए सरकार ने APY अर्थात Atal Pension Yojna की शुरुआत की है। यदि आपको भी इस योजना में रुचि है और बुढ़ापे में आप भी पेंशन पाना चाहते हैं तो अप भी इस पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं।
अटल पेंशन योजना क्या है – What is APY in Hindi
गरीब लोगों खासकर मजदूरी-कामकाज काम करने वाले लोगों के पास वृद्धावस्था के दौरान खास आवक का स्त्रोत नहीं होता, सरकार ने इस विषय पर अपनी गंभीरता को दिखाया है और उन्हें भी National Payment System (NPS) से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के काम सरकार कर रही है।
असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिक लोग देश की श्रम शक्ति में अपना 88% योगदान देते हैं लेकिन उनके लिए पेंशन का कोई प्रावधान नहीं था। सरकार ने स्वावलंबन स्कीम भी शुरू की थी लेकिन इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को नहीं मिल पाया।
2015-16 के बजट में सरकार ने गरीब लोगों के लिए पेंशन और बीमा योजना की शुरुआत की और यह घोषणा की सरकार अटल पेंशन योजना (APY) लॉन्च करेगी, जिसमें योगदान और उसकी अवधि के आधार पर पर लोगों को पेंशन दी जाएगी।
APY में असंगठित क्षेत्र के उन सभी नागरिकों पर ध्यान केंद्रित होगा, जो नेशनल पेंशन सिस्टम में शामिल होते हैं।
- अटल पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 60 साल की उम्र में हर महीने 1000, 2000,3000,4000 और 5000 रुपये की पेंशन प्राप्त होगी।
- पेंशन कितनी हर महीने प्राप्त होगी यह उस व्यक्ति के योगदान पर निर्भर करेगा।
- APY में शामिल होने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। मतलब की इस उम्र सीमा में आप जितना भी योगदान हर महीने करेंगे वो तय करेगा की आपको 60 साल बाद हर महीने कितना पेंशन प्राप्त होगा।
- अटल पेंशन योजना के तहत लाभार्थी को निश्चित न्यूनतम पेंशन के लाभ की गारंटी होती है।
अटल पेंशन योजना का लाभ
अटल पेंशन योजना (APY) का सबसे बड़ा लाभ यही है की इस योजना से जुडने वाला व्यक्ति अपनी 60 साल की उम्र में पेंशन पाने का हकदार हो जाएगा उसे हर महीने 1000 से लेकर 5000तक की पेंशन प्राप्त होगी वो भी गारंटी से।
जैसा की आपको बताया गया की आपके योगदान और योजना से जुडने की उम्र तय करेगी की आपकी कितनी पेंशन प्राप्त होगी।
अटल पेंशन योजना की योग्यता
भारत का कोई भी नागरिक APY योजना में शामिल हो सकता है। निम्नलिखित पात्रता मानदंड हैं,
- ग्राहक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उसके पास Saving Account/बचत बैंक खाता होना चाहिए।
- संभावित आवेदक बैंक को आधार और मोबाइल नंबर प्रदान कर सकता है, हालाकी जरूरी नहीं।
APY Account कैसे खोलें?
- जिस बैंक में भी आपका Saving Account/बचत खाता है वहाँ की ब्रांच में आपको जाना होगा।
- बैंक में जाकर आपको एपीवाई पंजीकरण (APY Application Form) फॉर्म भरना होगा।
- अपना आधार / मोबाइल नंबर प्रदान करें। यह अनिवार्य नहीं है।
APY Account खुलने के बाद ध्यान रहे आपके Saving Account में पर्याप्त Balance हो क्यूंकी हर महीने APY Contribution Amount आपके अकाउंट से ऑटोमैटिक डेबिट होगी।
ऑनलाइन APY Account Open करने की सुविधा
आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग के जरिये भी APY Account खोल सकते हैं, सभी बैंकों में यह सुविधा दी गयी है।
बिना Saving Account के आप APY Account नहीं खोल सकते।
आवश्यक सूचना:
यदि आपके Saving Account में पर्याप्त Amount नहीं है तो ऐसी हालत में आपकी APY Contribution जमा नहीं होगी। यदि ऐसा होता है और आप योगदान राशि समय पर जमा नहीं करते हैं तो इसके लिए आपको penalty लग सकती है जो की 1 रुपये से लेकर 10 रुपये तक हो सकती है।
APY से Withdrawal प्रक्रिया क्या है?
- 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर पेंशन APY में Full Contribution के बाद APY से बाहर निकलने की अनुमति है। बाहर निकलने पर, ग्राहक को पेंशन उपलब्ध होगी।
- किसी भी कारण से लाभार्थी की मृत्यु के मामले में पेंशन पति या पत्नी को मिलेगी। और यदि दोनों की ही मृत्यु होती है तो पेंशन की रकम nominee को प्राप्त होगी।
- 60 वर्ष की आयु से पहले APY से बाहर आने की अनुमति केवल असाधारण परिस्थितियों में होगी, जैसे की लाभार्थी की मृत्यु या गंभीर बीमारी की स्थिति में।
APY Contribution Chart
इस चार्ट के जरिये आपको समझ में आयेगा की कितनी पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको कितना हर महीने Contribute करना है।
Age of Entry | Years of Contribution | Monthly pension of Rs. 1000. | Monthly pension of Rs. 2000. | Monthly pension of Rs. 3000. | Monthly pension of Rs. 4000. | Monthly pension of Rs. 5000. |
---|---|---|---|---|---|---|
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 228 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1,087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1,196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1,054 | 1,318 |
यदि 61साल की उम्र हो गया है तो उसके लिए पेंसन की क्या सुबिधा है जिसे ऑन लाइन आवेदन किया जा सकता है