in ,

Credit Card EMI क्या है, कैसे काम करती है?

Credit Card EMI के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है की Credit card EMI कैसे काम करती है और किस तरह से आप ऑनलाइन अपने क्रेडिट कार्ड के जरिये EMI पर कोई भी चीज ख्ररीद सकते हैं?

Shopping site पर आजकल EMI पर चीजें खरीदने का चलन काफी बढ़ा है। खास कर वो लोग जिनके पास Credit card है, वो Easy Monthly Installment पर कोई भी वस्तु खरीदते हैं। अगर आपको कोई महंगी चीज लेना हो और आपके पास Budget इतना ना हो की आप पूरी Payment कर चीज खरीद सकें, तो ऐसी परिस्थिति में आप EMI का विकल्प चुन सकते हैं। 

Credit Card पर EMI का लाभ यही है की आप कोई भी महंगी चीज जो आपके Budget में नहीं है उसे EMI (हफ्ते) में खरीद सकते हैं। 

Credit Card EMI क्या है?

आपके पास अगर क्रेडिट कार्ड है तो आप उसके जरिये तीन तरीकों से Payment कर सकते हैं। पहला तरीका है आप एक साथ पूरी Payment कर सकते हैं, दूसरा विकल्प है आप कुछ रकम अभी pay कर सकते हैं और बाकी की रकम बाद में Interest के साथ pay कर सकते हैं। 

और तीसरा विकल्प आपके पास है आपको जो Payment करना है उसे EMI में Convert कर देना और हर महीने व्याज के साथ तय EMI को Pay करना। ठीक वैसे ही जैसे आप Loan की रकम हर महीने व्याज के साथ चुकाते हैं। इसी को कहते हैं हम EMI on Credit card 

आज लगभग सभी प्रमुख बैंक आपको Credit card पर EMI की सुविधा देतीं हैं। हाँ, आपको अपने Credit Card से Pay की गयी Amount को EMI में बदलने के लिए Bank से संपर्क करना पड़ता है या तो अब आप Online भी ये काम नेट बैंकिंग से कर सकते हैं। 

एक बार आपकी Payment की रकम EMI मे Convert होने के बाद आप हर महीने जो भी EMI है वो Pay कर सकते हैं। 

कैसे काम करती है Credit Card EMI?

आप अपने Credit card की Payment समय से पहले बैंक को Pay कर देते हैं तो इस से बैंक को किसी भी प्रकार का लाभ नहीं होता। बैंक को लाभ तब होता है जब आप अपने कार्ड की पेमेंट समय पर नहीं करते और फिर बैंक आप से Interest लेती है। 

इसी तरह से बैंकों ने और ज्यादा मुनाफा पाने के लिए EMI On Credit card का विकल्प अपने ग्राहकों को देना शुरू किया ताकि हर महीने आप उन्हें Amount के साथ साथ व्याज भी दे सकें। 

Credit card EMI ठीक उसी तरह काम करती है जिस तरह आप Loan लेने के बाद वो रकम Interest के साथ हर महीने बैंक को चुकाते हैं। 

  • मान लीजिये आप किसी Shopping Website से अपने Credit card से EMI पर कोई 50,000 का Phone लेते हैं। सामान्य तौर पर बैंक आपको 6,9,12,24 और 36 महीनो की EMI देती है, आप कोई भी Option चुन सकते हैं। 
  • आपने अपने Card से EMI option चुनकर 50,000 की Payment कर दी। अब जो Seller है उसके पास तो पूरे 50,000 पहुँच गए और उसके बैंक अकाउंट में 1-2 दिन मे Credit हो जाएंगे। 
  • अब इसके बाद आपको Bank से लिया गया 50,000 का ऋण किस्तों यानि की EMI में चुकाना है वो भी व्याज के साथ। कितनी EMI होगी, कितनी व्याज होगी ये सब आप Payment करते समय देख सकते हैं। 
  • आपको Credit card से Pay की गयी 50,000 की रकम को EMI मे Convert करना होगा, वो काम आप नेट बैंकिंग से कर सकते हैं, या बैंक मे कॉल करके कर सकते हैं। 
  • EMI मे Convert होने के बाद हर महीने आपके Credit card पर EMI का bill send होगा जो आपको समय पर Pay करना पड़ेगा। 

यहाँ एक चीज पर आपको और ध्यान देना है की Card की limit जो की हर महीने आपको मिली है वो limit 50,000 कम हो जाएगी। मान लो महीने की 1 Lac limit है और आपने 50,000 का product buy किया है तो अब आपके पास सिर्फ 50,000 की limit बची है इस महीने। 

कुछ बैंक आप से EMI मे Convertion की Processing fees भी लेतीं हैं वो चीज आपको ध्यान में रखना है। 

EMI कैसे Pay करते हैं?

अपने Credit card की EMI Pay करना बहुत ही आसान है। आप अपनी Bank की Net banking या Mobile Banking के जरिये अपनी EMI payment कर सकते हैं। जैसे ही आप लॉगिन करेंगे आपको Credit card के option पर जाना है और वहाँ Unbilled Amount पर जाकर Payment कर सकते हैं। 

आप चाहे तो Wallet Application के जरिये भी EMI payment कर सकते हैं जैसे की Paytm आदि।  

क्या EMI Cancel कर सकते हैं?

जी हाँ, मान लो कोई चीज आपने Buy की है और return कर दी है तो आपको Credit card EMI को पहली EMI Generate होने से पहले Cancel करना जरूरी है, इसके लिए कोई भी चार्ज आप से नहीं लिया जाएगा। 

लेकिन अगर आप पहली EMI Pay करने के बाद उसे Cancel करते हैं तो बैंक आप से इसका चार्ज वसूल करती है। 

क्या Credit card EMI सही है?

जी हाँ, अगर कोई चीज आपको Buy करना है और आपका pocket खाली है तो आप अपने क्रेडिट कार्ड से EMI पर वो चीज ले सकते हैं। बस हर महीने जो भी हफ्ते की रकम है वो चुकाते रहिए सही समय पर। कम Interest और Processing fee लेने वाली बैंक का कार्ड आप पसंद कर सकते हैं। 

एक चीज का ध्यान रहे जितने ज्यादा समय की EMI आप Choose करेंगे उतनी ज्यादा रकम आपको Pay करनी पड़ती है जैसा की loan मे होता है। 

आशा करते हैं है Credit Card EMI क्या है और किस तरह से यह काम करती है वो आपको समझ में आ गया होगा। अगर आपके पास भी Credit card है तो आप भी इसका लाभ ले सकते हैं बस ध्यान रहे समय पर EMI को चुकाना होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DSLR Camera kya hai

DSLR Camera क्या है और कैसे काम करता है?

EMI debit card kya hai

EMI on Debit Card क्या है?