in

DSLR Camera क्या है और कैसे काम करता है?

Camera तो आपको बाज़ार में कई तरह के मिल जायेंगे लेकिन जब बात आती है Advanced Camera की तो सबसे पहले नाम आता है – DSLR Camera का। क्या आपको पता है DSLR Camera क्या है और कैसे काम करता है? अगर नहीं, तो जान लीजिये इसके बारे में।

DSLR का नाम सुनते ही हमारे मन मे एक ही ख्याल आता है, वो ये की इस प्रकार के कैमरा सिर्फ professional Photography के लिए होते हैं, लेकिन ऐसा सोचना बिलकुल गलत है। DSLR Camera अलग-अलग प्रकार के होते हैं जिनमे कुछ Professional photography के लिए होते हैं और कुछ Unprofessional Photography के लिए।

कुछ समय से DSLR Camera का चलन कम हुआ है क्यूंकी अब Mirrorless type camera का उपयोग बढ़ा है, लेकिन आज भी DSLR को photography के लिए सबसे बढ़िया कैमरा माना जाता है।

DSLR Camera
DSLR Camera

DSLR Camera क्या है?

DSLR का पूरा नाम है – Digital Single Lens Reflex Camera, इसे Digital SLR भी कहा जाता है।

इस प्रकार के कैमरा की बॉडी के अंदर एक दर्पण या प्रतिबिंब होता है जो लेंस से आने वाली रोशनी को एक प्रिज्म या अतिरिक्त दर्पणों के माध्यम से, ऑप्टिकल व्यूफिंडर में आने वाली रोशनी को दर्शाता है। जब आप कैमरा से Shooting कर रहे होते हैं तो लेंस के माध्यम से रोशनी अंदर के Mirror या प्रतिबिंब पर पड़ती है और Picture shoot होती है।

जब आप Camera का Shutter दबाते हैं तो अंदर वाला Mirror बाहर की तरफ निकलता है और Shutter slide open होने के बाद, लेंस से आने वाली रोशनी सीधे Image sensor पर पड़ती है जहां से Photograph आपका बनकर तैयार हो जाता है।

अपनी बेहतर Photography के लिए DSLR camera का काफी इस्तेमाल होता है। Professional Photographer इन कैमरा का खास इस्तेमाल करते हैं।

DSLR Camera कैसे काम करते हैं?

जब भी आप किसी Camera से Photo/Video Capture करते हैं तो  कैमरा के अंदर ऐसी बहुत सी प्रक्रियाएं हैं जिनको पूरा करने के बाद आपका Photo capture होता है। ये पूरी Process इतनी तेजी से होती है की हमें पता ही नहीं चलता की अंदर कौन-कौन से उपकरण अपना काम कर रहे हैं।

DSLR Camera के पीछे लगी Viewfinder या Eyepiece के माध्यम से जो कुछ भी आप लेंस के जरिये देख पा रहे हैं, मतलब आप वो पूरा Scene capture करने जा रहे हैं। अब जैसे ही आप वो Scene Capture करेंगे तो जो lens है वो उस Scene की light को सीधे Cemara के अंदर Mirror तक पहुंचा देगा। इसके बाद वो Mirror उस light को सीधे Image sensor तक पहुंचाएगा और इसके बाद आपका Photo बनकर तैयार होकर memory मे save होता है।

जब आप एक तस्वीर लेते हैं, तो Mirror ऊपरी ओर घूमता है, लंबवत मार्ग को अवरुद्ध करता है और प्रकाश को सीधे आने देता है। फिर शटर खुलता है और Light सीधे Image Sensor तक पहुँचती है। Shutter तब तक खुला रहता है जब तक Image Sensor पूरी तरह से Scene को Capture ना कर ले।

बस इसी तरह की प्रक्रिया लगातार चलती रहती जब तक आप Shooting कर रहे होते हैं।

साधारण सी भाषा में समझें तो आपने Photo खींचने के लिए जैसे ही Button दबाया, उसके बाद लेंस ने Scene की light को अंदर के Mirror तक पहुंचाया, फिर Mirror ने उस light को image sensor के पास पहुंचाया और image sensor ने आपका Photo तैयार कर मेमोरी में सेव कर दिया।

DSLR Camera के Main Parts

Digital SLR Camera लेते समय आपको सबसे खास ध्यान अगर किसी चीज का रखना है तो वो है उसके Main Parts, जो की इस प्रकार हैं।

Lens (लेंस): किसी भी कैमरा में उसका Lens सबसे महत्वपूर्ण part होता है। Light सीधे Lens के ऊपर पड़ती है और इसी के साथ Photo खींचने की Process शुरू होती है। Lens अलग-अलग प्रकार के होते हैं और आप उनको बदल भी सकते हो।

ViewFinder:  ये वो पार्ट होता है जहां से आप जो Scene shoot कर रहे हैं वो देख पा रहे हैं। सामान्य रूप से कैमरा में LCD Screen का इस्तेमाल होता है Viewfinder के रूप में, जहां से आप जो Capture कर रहे हैं वो देख सकते हैं और साथ मे Preview भी देख सकते हैं।

Mode Dial: आज कल के नए DSLR मे आपको Mode Dial देखने को मिल जाएगा। इसकी मदद से आप अलग अलग Mode options पसंद कर सकते हैं जैसे की automatic mode, program mode, sport mode और macro mode

Body: DSLR Camera की body अलग-अलग हो सकती है। बड़े DSLR camera भी होते हैं और छोटी size के भी होते हैं जो की आपकी जेब में भी समा सकते हैं।

Shutter Button:  शटर रिलीज बटन वह Part है जो शटर को “रिलीज़ करता है” और Image को कैप्चर करने के लिए सक्षम बनाता है।

Image Sensor: Image Sensor ही होता है जो light को Image के रूप मे तब्दील करके आपके memory card मे image को save करता है।

Flash: कम Light वाली जगह में Flash का इस्तेमाल किया जाता है। Camera मे Flash light भी दी गयी होती है, साथ ही अलग से भी लगाई जा सकती है।

इसके अलावा Aperture, LCD Screen, Memory card आदि भी DSLR camera का हिस्सा होते हैं।

DSLR Camera vs Mobile Phone Camera – कौन है बेहतर?

आजकल Smartphones मे जो आपको Camera मिलता है उसमें दावे बहुत से किया जाते हैं लेकिन जो Experience आपको DSLR Camera में मिलता है वो किसी Mobile Phone Camera में नहीं मिल सकता। इसके कुछ कारण हैं:-

  • Phone मे जो Camera Sensor मिलता है उसकी size DSLR के मुक़ाबले बहुत छोटी होती है। Normally Mobile मे 1/2.3″ का sensor होता है। बेहतर Picture Quality के लिए Sensor ही सबसे महत्वपूर्ण होता है, Megapixel चाहे कितना भी हो लेकिन Sensor small size का है तो Picture अच्छी नहीं आएगी।
  • दूसरी चीज Lens की आती है। Mobile Camera में जो लेंस होता है वो बहुत ही छोटा होता है और इसी वजह से आप बहुत हम Area को Capture कर पाते हो। और अगर Lens में कोई Scratch आ जाए तो picture clear नहीं आएगी। दूसरी तरफ DSLR मे Lens बड़े होते हैं और आप Change भी कर सकते हो।
  • Mobile Camera का Software जो होता है  वो इतना खास नहीं होता की बेहतर Picture ले सकें जबकि DSLR Camera का Software Specially Photography के लिए design किया गया होता है।
  • एक बेहतर Camera Phone आपको 70000 से 80,000 मे मिलेगा, जबकि उस से भी अच्छा फोटो खींचने वाला DSLR Camera आपको 50,000 से कम कीमत में मिल जाएगा।

एक Mobile Phone Camera की अपनी limitation है क्यूंकी Mobile मे दूसरी और भी चीजों पर ध्यान दिया जाता है जबकि DSLR Camera Specially Photography के लिये design किए जाते हैं।

DSLR Camera बनाने वाली मुख्य कंपनियाँ

DSLR Camera खरीदते समय आपको किस company का camera लेना चाहिए? तो जवाब है आप इन प्रमुख कंपनी में से किसी को भी चुन सकते हैं। सभी best हैं।

  1. Nikon
  2. Canon
  3. Sony
  4. FujiFilm
  5. Olympus
  6. Panasonic
  7. Samsung
  8. Pentax
  9. Philips
  10. Kodak

अगर आप भी एक Professional Photography के शौकीन हैं तो निश्चित रूप मे से आपको एक DSLR Camera ही लेना चाहिए क्यूंकी वो विशेष रूप से इसी काम के लिए बनाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Missed call banking kya hai

Missed Call Banking क्या है?

credit card

Credit Card EMI क्या है, कैसे काम करती है?