Credit Card EMI के बारे में तो आपको पता ही होगा, लेकिन अब तो कुछ बैंक आपको Debit Card पर EMI (easy montly installments) की सुविधा भी देने लगीं हैं। EMI on Debit Card की सुविधा उन लोगों के लिए जो की क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते।
ऑनलाइन शॉपिंग हो या ऑफलाइन आप बड़ी आसानी से अपने Budget के बाहर की चीज Credit card EMI (सरल हफ्ते) से ले सकते हैं, इसके लिए आपको हर महीने अपने क्रेडिट कार्ड से EMI का भुगतान करना पड़ता है।
लेकिन अब EMI की सुविधा Debit card इस्तेमाल करने वालों के लिए भी कुछ बैंकों ने शुरू कर दी है। मतलब की अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है तो भी आप अपने Debit card के जरिये EMI पर कोई भी चीज खरीद सकते हैं।
EMI on Debit Card क्या है?
बिलकुल सीधा सा मतलब है अब चुनिन्दा बैंक Debit card धारक अपने Debit card से Online/offline किसी भी Product को EMI पर ले सकते हैं। पहले यह सुविधा सिर्फ क्रेडिट कार्ड धारकों को मिलती थी।
फिलहाल कुछ चुनिन्दा बैंक ही इसकी सुविधा अपने ग्राहकों को दे रही हैं, लेकिन जल्द ही और भी बैंक यह सुविधा अपने ग्राहकों को देना शुरू कर सकतीं है।
Debit Card पर EMI वैसे ही काम करेगी जैसे क्रेडिट कार्ड पर करती है, बस यहाँ जो EMI की Amount है वो आपके Bank Saving Account से हर महीने automatic debit हो जाएगी।
Flipkart और Amazon पर अगर आप online shopping करते हैं तो आपको बता दें की ये सुविधा खास तौर पर ये दोनों e-commerce website दे रहीं हैं।
एक चीज और साफ कर दें अपने Debit Card EMI से आप सिर्फ 8,000 के ऊपर की कीमत की Product खरीद सकते हैं।
Debit Card पर EMI की सुविधा वाले डेबिट कार्ड
Debit Card पर EMI की सुविधा फिलहाल ICICI Bank, Axis Bank, HDFC Bank और SBI के Debit card पर ही उपलब्ध है।
Flipkart और Amazon India जैसी ऑनलाइन वैबसाइट पर अगर आपके पास इन बैंकों का Debit card है और अगर आप Eligible हैं EMI के लिए तो आप वहाँ Shopping कर सकते हैं और EMI पर खरीद सकते हैं कोई भी चीज।
सिर्फ Eligible (योग्य) ग्राहकों के लिए
एक चीज आपको और बता दें भले ही आपके पास Axis Bank, ICICI, SBI या HDFC का Debit Card हो, लेकिन तब भी जब तक आप EMI on Debit card के लिए Eligible (योग्य) नहीं है तब तक इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकते।
बैंक सिर्फ Eligible Debit card holders को इसकी सुविधा दे रहीं हैं। खास कर वो लोग Eligible होते हैं जिनके अकाउंट में पर्याप्त balance है और FD Account भी है।
अगर आपके पास भी इन बैंकों का Debit card है और जानना चाहते हैं की आपका कार्ड EMI के लिए Eligible हैं या नहीं तो यह जानने के लिए कई विकल्प हैं।
कैसे Check करें EMI On Debit card Eligibility
जैसा की हमने आपको बताया की सिर्फ Eligible Debit card धारकों के लिए ही ये EMI On Debit card की सुविधा बैंक द्वारा दी जाती है इसलिए आप eligible हैं या नहीं यह आप Flipkart या Amazon पर check कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको Flipkart या Amazon पर उसी Mobile number से Account create करना है जो आपका Bank Account registered mobile number है, तभी आपकी Eligibility पता चल पाएगी।
- अब आप जहां भी अपना Card इस्तेमाल करने जा रहे हैं (Flipkart/Amazon) वहाँ लॉगिन करें।
- Flipkart पर अगर आप कोई चीज लेने जा रहे हैं तो वो Product select कर सीधे Payment page पर आयें। यहाँ आप EMI (easy installment) option मे अपनी Bank के Debit card का option देख सकते हैं। For example: Get Debit Card EMI on HDFC
- Amazon Application पर आप सीधे इस लिंक पर अपनी Eligibility check कर सकते हैं, लिंक पर क्लिक करते ही Amazon application open होगी जहां आप Congratulation your Card eligbile for EMI ऐसा message देख सकते हैं। click
- इसके अलावा Amazon पर आप EMI option मे अपना Debit card add करके भी पता कर सकते हैं, अगर कार्ड add करने के बाद EMI options (6,9,12 months) आते हैं तो आप Eligible हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Flipkart और Amazon visit करें।
कैसे खरीदें Products EMI On Debit card से
बहुत ही आसान है, जैसा की आपको बता चुके हैं की Debit card EMI की सुविधा खास तौर पर Amazon और Flipkart पर दी गयी है इसलिए अगर आप यहाँ से कोई भी Product खरीद रहे हैं तो इस प्रक्रिया को follow करें।
मान लीजिये आप इस सुविधा के लिए Eligible हैं और अब आप कोई Phone खरीदने जा रहे हैं:
- सबसे पहले आपको Product select करना है और Payment page पर जाना है।
- Payment page पर आपको EMI का option select करना है।
- अब आपको अपना Debit card number, Expiry date और CVV डालकर कार्ड add करना होगा।
- अब आपको EMI options मे 6 Month, 9 Month या 12 months कोई भी विकल्प पसंद करना है।
- अब आप Total Amount के साथ कितना Interest देना होगा वो देख सकते हैं।
- अब इसके बाद आपको pay now पर क्लिक कर Payment करना है।
- आपको OTP मिलेगा, वो OTP डालिए और Payment confirm कीजिये।
- Payment होने के बाद आपका Order successful हो जाता है।
- अब आपकी EMI 2-3 days मे set हो जाएगी और अगले महीने से आपके Bank Account से EMI कटना शुरू हो जाएगा।
- तुरंत पैसा नहीं Debit होता इसलिए आपके Account में कितना भी balance हो वो वैसा ही रहेगा। बैंक सिर्फ EMI Debit करेगी वो भी अगले महीने से।
Seller को तो पूरा पैसा मिल गया है आपकी बैंक की तरफ से। अब आपको बैंक द्वारा दिया गया ऋण चुकाना है अपने Saving Account Balance से हर महीने।
EMI कैसे Pay करेंगे
अब सवाल उठता है की एक बार Debit card EMI से Product खरीदने के बाद EMI कैसे Pay होगी। तो इसका सीधा सा जवाब है – EMI आपके Bank Account से Automatic Debit होती रहेगी जो भी duration (6,9,12 months) आपने select की है तब तक।
बैंक व्याज के साथ EMI की रकम हर महीने आपके Bank Account से काटता रहेगा, आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं।
जरूरी नियम
Debit Card पर EMI का इस्तेमाल करने से पहले कुछ चीजें हैं जो आपको ध्यान में रखने की जरूरत है:
- हर महीने बैंक आपके अकाउंट से EMI की रकम Debit करेगी इसलिए ध्यान रहे आपके Account मे पर्याप्त Balance हो।
- Order Cancel या Return कर दिया है तो पूरी रकम आपको Refund कर दी जाएगी।
- Bank आपसे Processing fees भी ले सकतीं हैं इसलिए बैंक से ये जानकारी अवश्य ले लें।
- हर महीने आपको Interest के साथ कितना EMI भरना है वो आप Payment page पर देख सकते हैं।
Conclusion
Debit Card EMI खास उनके लिए हैं जो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते। अगर आपके पास भी इन बैंकों का कार्ड है और Eligible हैं तो आप भी Flipkart या Amazon से 8000 से ऊपर की कोई भी Product EMI पर ले सकते हैं।
आपको ध्यान सिर्फ इस बात का रखना है की हर महीने कटने वाली EMI की रकम आपके Bank Account में होना जरूरी है, वरना आपको Penalty देनी पड़ सकती है।