SBI eTDR और eSTDR क्या है और दोनों मे आखिर किस चीज का अंतर है जो दोनों को अलग करता है। आज हम आपको SBI की इस Saving Scheme के बारे मे बताने वाले हैं।
देश की सबसे बड़ी बैंक SBI आपको पैसा निवेश करने के लिए या एक तरह से अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए ऐसी कई Saving scheme का लाभ देती है जैसे की RD, MOD, FD और Mautual Fund
ऑनलाइन अगर आप SBI Net Banking के जरिये FD account खोलने जाते हैं तो वहाँ आपको eTDR और eSDTR ये दो चीजें देखने को मिलतीं है और आप confuse हो जाते हैं की किस विकल्प को चुनें।
तो जान लीजिये SBI eTDR और eSTDR दोनों आखिर हैं क्या और क्या अंतर है।
SBI e-TDR और e-STDR क्या है?
असल मे eTDR और eSTDR दोनों Fixed Deposit के दो विकल्प हैं। ऑनलाइन आप FD खोलते हैं तो आपको eTDR और eSTDR ये दो option मिलते हैं। आइये दोनों मे अंतर देख लेते हैं।
1# eTDR का मतलब
eTDR का full form है e-Term Deposit जिसको FD भी कह सकते हो, चूंकि आप इसके ऑनलाइन खोल सकते है इसलिए eTDR कहा जाता है। इसमे आपको जो Interest मिलता है वो या तो Monthly मिलेगा या Quartlty मिलेगा या फिर हर साल मिलेगा।
आप eTDR मे अपना पैसा Fixed Depsoit करते हैं तो आपको Deposit की व्याज हर महीने, तीन महीने या हर साल प्राप्त हो जाती है। अगर आपको अपने FD पर हर महीने या तीन महीने मे व्याज चाहिए तो आपको eTDR option पसंद करना चाहिए।
eTDR Fixed Deposit मे अभी SBI आपको हर तीन महीने मे आपकी FD पर व्याज आपके बैंक अकाउंट मे डाल देता है।
2# eSTDR का मतलब
इसका full form है Special Term Deposit – eSTDR मे जब आप अपना पैसा Fixed Deposit करते हैं तो आपको Maturity के समय ही पूरी रकम के साथ व्याज जोड़कर मिलता है, मतलब आपको FD की समय अवधि पूरी होने के बाद ही व्याज के साथ पूरा पैसा मिलेगा।
eSTDR उनके लिए है जो व्याज का पैसा भी नहीं इस्तेमाल करना चाहते और Maturity के समय ही व्याज के साथ पूरा पैसा लेना चाहते हैं।
कैसे खोलें e-TDR/e-STDR
SBI मे आप ऑनलाइन Fixed Deposit खोल सकते हैं या यूं कहें eTDR/eSTDR खोल सकते हैं। पैसा आपके Saving Account से सीधा आप FD मे डाल सकते हैं। व्याज और Maturity का पैसा भी आपके बैंक अकाउंट मे आता रहेगा।
SBI eTDR और eSTDR ऑनलाइन खोलने के लिए आपके पास net banking/mobile banking की सुविधा होना जरूरी है। नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिये आप बस कुछ क्लिक कर FD खोल सकते हैं।
1# नेट बैंकिंग के जरिये
SBI Net Banking के जरिये eTDR या eSTDR fixed deposit खोलने के लिए आपको नेट बैंकिंग मे लॉगिन करना है और उसके बाद Fixed Deposit पर जाना है।
इसके बाद आपको Fixed Deposit को पसंद करना है।
अब अपना Debit account number select कीजिये और Amount डालकर ETDR या eSTDR को चुने और submit कर दीजिये।
FD खुलने के बाद आप ऑनलाइन ही उसका विवरण देख सकते हैं।
2# मोबाइल बैंकिंग के जरिये
आप SBI Mobile Banking के जरिये भी अपने फोन पर ही FD eTDR या sTDR खोल सकते हैं।
इसके लिए आपको मोबाइल बैंकिंग में लॉगिन करना है और e Deposits पर जाना है।
उसके बाद आपको Open Fixed Deposit पसंद करना है।
अगली स्क्रीन मे अपना Account number select कीजिये, FD Amount डालिए और eTDR या eSTDR option पसंद करके submit कर दीजिये। लो खुल गयी FD
किसमे निवेश करें eTDR या eSTDR
अगर आपको अपनी FD पर महीने, तीन महीने मे व्याज अपने Saving account मे चाहिए तो आपको eTDR का विकल्प पसंद करना चाहिए। ऐसा करने से आपका पैसा तो FD मे रहेगा, लेकिन जो व्याज है वो आप अपने रोजिंदा खर्चों मे इस्तेमाल कर पाएंगे।
eTDR मे आपको FD पर हर महीने तीन महीने मे व्याज से income करना है तो eTDR आपके लिए सही है।
दूसरी तरफ eSTDR मे आपकी FD जब mature होती है तभी आपका पैसा व्याज के साथ आपके बैंक अकाउंट मे credit होता है, उसके पहले आपको व्याज नहीं मिलती।
अगर आप अपना पूरा पैसा व्याज के साथ maturity तक safe रखना चाहते हैं तो eSTDR आपके लिए सही विकल्प है।
एक चीज आपको जरूर बताना चाहेंगे eTDR की अपेक्षा आपको eSTDR मे ज्यादा लाभ मिलता है।
पूछे जाने वाले खास सवाल
1: eTDR/eSTDR Deposit के लिए समय अवधि क्या है?
जवाब: eTDR मे आप 7 Days से लेकर 10 साल तक FD कर सकते हैं, जब eSTDR मे आप 180 Days से लेकर 10 साल तक FD खोल सकते हैं।
2: कितनी Amount Minimum FD मे लगा सकते हैं?
जवाब: आप कम से कम 1000 रुपये की FD खोल सकते हैं और Maximum कोई limit नहीं।
3: क्या इसको समय से पहले Close कर सकते हैं?
जवाब: हाँ, आप eTDR/eSTDR को ऑनलाइन close कर सकते है, branch पर नहीं होगा।
4: व्याज के बारे मे?
जवाब: व्याज दर आपको वही मिलेगी जो FD पर तय की गयी है। आप FD खोलते समय देख सकते हैं।
SBI आपको ऑनलाइन FD खोलने की सुविधा देती है आपको बैंक मे जाने की फोरम भरने की जरूरत नहीं है। eTDR यानि की समय-समय पर आपको FD पर व्याज मिलता रहेगा और eSTDR का मतलब आपको Maturity के समय ही व्याज समेत पूरा पैसा मिलेगा।
आशा करते हैं SBI eTDR और eSTDR क्या है इस बात का आपको ख्याल आ गया होगा। दोनों ही FD के विकल्प हैं जिसमे आप तय कर सकते हैं व्याज किस समय आपको मिले।