in

चेक कैसे भरें – How To Fill Cheque in Hindi

जिस बैंक में भी आप अपना Saving या Current Account खोलते हैं तो बैंक आपको Cheque Book भी साथ में देती हैं। इस Cheque Book के जरिये आप अपने Bank Account से किसी दूसरे Bank Account को पैसा transfer कर सकते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है की आखिर Cheque भरते कैसे हैं, किन – किन बातों का ध्यान आपको Cheque भरते समय रखना चाहिए? अगर नहीं पता तो जान लीजिये।

इस से पहले हम आपको Cheque कैसे भरें इसके बारे में बताएं, उस से पहले देख लीजिये की एक Cheque में क्या-क्या होता है जो आपको भरना जरूरी है।

Cheque में क्या -क्या भरना जरूरी है?

किसी भी बैंक के Cheque को अगर आप देखेंगे तो उसमे आपको 5 चीजें हैं जो भरना बहुत आवश्यक है, अगर वो आप नहीं भरते हैं तो आपका Cheque रिटर्न हो सकता है।

वो 5 चीजें क्या क्या हैं वो देखिये।

Cheque Fill How hindi

(1) Date: हर Cheque में दायीं तरफ ऊपर Date का Column होता है, वहाँ आपको Date लिखना जरूरी है।

(2) Payee Name: जिसको आप Payment कर रहे हैं उस व्यक्ति या कंपनी का नाम आपको payee column मे भरना है।

(3) Amount in Words: इस column मे आपको Cheque की रकम जो आप Pay करने जा रहे हैं वो शब्दों मे भरना है। English ज्यादा सही होता है।

(3) Cheque Amount: इस Column मे आपको Cheque की रकम लिखना है आंकड़ों में।

(4) Signature: और सबसे महत्वपूर्ण, आपकी Signature जिसके बिना Cheque payment संभव ही नहीं।

अच्छा तो चलिये अब देखते हैं आपको Cheque कैसे भरना है।

Cheque कैसे भरें – How To Fill Cheque in Hindi

ऊपर जो पाँच चीजें आपको बतायीं गईं हैं वो तो आपको भरना जरूरी है, साथ ही साथ ये पाँच चीजें आपको कैसे भरना है वो आपके लिए जानना जरूरी है, आइये देखते हैं:

1. Date कैसे भरें

जिस दिन आप किसी व्यक्ति या कंपनी को Cheque issue कर रहे हैं वही Date आपको उस Cheque में भरना है। Date का Column आप DD/MM/YYYY format मे देख सकते हैं। यानि की आपको Date/Month/Year डालना है।

आपको एक बात और बता दें की Cheque issue करने के बाद वो 3 महीने तक ही valid रहता है, यानि की अगर वो Cheque 3 महीने के अंदर Clear नहीं होता है तो Invalid हो जाएगा और आपको दूसरा Cheque issue करना होगा।

2. Payee Name

जिस व्यक्ति या कंपनी को आप Cheque दे रहे हैं उसका Name आपको सही-सही Payee Column मे लिखना है।

Payee का नाम लिखते समय आपको इस बात का ध्यान रखना है की जैसा उस व्यक्ति का नाम बैंक उसके बैंक अकाउंट मे हैं बिलकुल वही नाम आपको Cheque मे लिखना है एक भी Spelling mistake नहीं होना चाहिए वरना वो व्यक्ति जिसको आप Cheque दे रहे हैं कभी भी Cheque Clear नहीं करा पाएगा।

दूसरी चीज name लिखते समय आपको जरा सी भी काट-पीट नहीं करना है, अगर ऐसा हो जाता है तो दूसरा Cheque भरें।

3. Amount in Words

शब्दों मे Amount लिखने की column मे अक्सर हम गलती कर देते हैं। देखिये कैसे:

जब भी आप Amount in Words column भरते हैं तो आपको Column जहां से शुरू होती है वहाँ जरा सा भी Space नहीं छोड़ना है और ना ही खाली पड़ी जगह को blank छोड़ना है।

Amount in Words लिखने के बाद जो भी blank जगह आपकी बचती है वहाँ आपको line खींच देना है ताकि कोई भी कुछ उसमे अलग से ना लिख सके।

4. Amount in Figure

Amount in Figure मे आपको आंकड़ों मे Amount को लिखना पड़ता है। यहाँ भी हमें आगे या पीछे कोई blank space नहीं छोड़ना है, अगर Amount लिखने के बाद कोई Space पीछे बचता है तो आपको line खींच देना है।

एक चीज आपको और डालना है वो है Amount भरने के बाद वो है Slash symbol और उसके बाद बाकी Space मे line खींच दें। जैसे की  10,000/—

Amount लिखते समय आगे भी आपको कोई भी Space नहीं छोड़ना है ताकि कोई भी उसका दुरुपयोग ना कर सके।

Signature (आपकी सही)

Signature करने की जगह Cheque के नीचे दायीं तरफ होती है। यहाँ आपको अपनी Signature करना है।

ध्यान रहे आपकी Signature मे किसी भी प्रकार की गलती ना हो वरना Cheque bounce हो सकता है। अगर Signature आप भूल गए हैं तो आप बैंक जाकर एक बार अपनी Signature को देख सकते हैं।

और एक बार चेक पूरी तरह सही से भरने के बाद कुछ ऐसा दिखना चाहिए:

Cheque Fill How hindi

और ये पाँच चीजें सही तरीके से भरने के बाद अब आपको क्या करना है वो देखिये।

Cheque Number note करें

आपकी Cheque Book में जीतने भी Cheque होते हैं उन सभी मे एक unique number होता है जो की Cheque number होता है। यह Cheque number आप सबसे नीचे देख सकते हैं। वो Cheque number आपको Note करके रखना है।

Cheque Number

Cheque Book के पहले page पर ही Cheque Records लिखने की सुविधा होती है तो आप वह Cheque number, किसे issue किया उसका name, issue date, Amount ये सब वहाँ लिख लेना है, क्यूंकी आपके पास Issued Cheque का record होना जरूरी है।

Cheque Number पता होने पर आप उसकी payment रोक सकते हैं और ऑनलाइन Cheque payment stop कर सकते हैं।

Cheque Fill How hindi
यहाँ चेक रेकॉर्ड्स लिखें

इसके अलावा Cheque के पीछे आप अपना Mobile number भी लिख सकते हैं ताकि Clearance में  दिक्कत आने पर आप से Conatct किया जा सके।

तो अब आपकी समझ मे आ गया होगा की Payment जब भी आप Cheque से करते हैं तो वो Cheque आपको कैसे भरना है। आपकी एक गलती से चेक बाउन्स हो सकता है, इसलिए हमेशा चेक को ध्यान से भरना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

matdata jaagrukta

मतदाता जागरूकता पर हिन्दी निबंध

sbi

SBI में अपनी Pension Slip ऑनलाइन कैसे देखें