Kotak 811 Account क्या है और कैसे Open करें – अगर आप भी Kotak Mahindra Bank में अपना saving account खोलने का मन बना रहे हैं तो जरा रुकिए आपको Kotak 811 Saving Account के बारे में एक बार जरूर जानना चाहिए।
अब Private Bank भी आपको Zero Balance account खोलने की सुविधा देतीं हैं जैसे की Axis Asap Saving Account जिसे आप ऑनलाइन खोल सकते हैं। बिलकुल ऐसा ही Saving Account आपको Kotak Bank भी Offer करती है जिसका नाम है – Kotak 811 Zero Balance Saving Account
Kotak 811 Account क्या है?
Kotak Mahindra Bank मे आपको अब Saving Account खोलने के लिए 10,000 की डिपॉज़िट नहीं करनी होगी और ना ही किसी प्रकार का Balance Maintain करके रखना पड़ेगा, क्यूंकी Kotak Bank लेकर आया है 811 Saving Account
Kotak 811 Saving Account में आप Zero Balance में भी account active रख सकते हो और साथ ही यह Account open करते समय आपको किसी भी प्रकार की Deposit भी नहीं करना है।
मतलब की Kotak 811 में Balance रखने की जो झंझट थी जिसमे आपको Penalty भी लगती थी उससे आपको पूरी तरह से आजादी मिल गयी है।
Kotak 811 Zero Balance Saving Account में आपको Banking की सभी सुविधाएं मिलतीं हैं और सबसे अच्छी बात ये है की आप इस Account को ऑनलाइन खोल सकते हैं अपने आधार कार्ड और पानकार्ड से।
Kotak 811 मे क्या-क्या मिलेगा?
Kotak 811 Saving Account में आपको सारी banking Products मिलेंगी जैसे की ATM Debit card, Cheque Book, Net banking, mobile banking आदि।
एक बार यह अकाउंट ऑनलाइन खोलने के बाद आपको Full KYC करनी होगी जो की 1 साल के अंदर आप किसी भी वक़्त कर सकते हैं। Full KYC होने के बाद आपके 811 Saving Account की सारी Limitation समाप्त हो जातीं है।
Full KYC करने के लिए आप चाहें तो Bank Person को अपने घर बुला सकते हैं या फिर अपनी Branch जाकर आप ये काम कर सकते हैं।
Online Account open करने के बाद आपको तुरंत Virtual Debit card मिल जाता है जो की आप Kotak Mobile Banking मे देख सकते हैं, यह Virtual Debit card आप online इस्तेमाल कर सकते हैं। यही नहीं अगर आपको Physical Debit card चाहिए तो वो भी आप apply कर सकते हैं।
इसके साथ ही आप Cheque Book भी ले सकते हैं वो सुविधा भी आपको इसमें दी गयी है, और साथ साथ Internet Banking और Mobile banking की सुविधा भी आपको मिलती है।
Kotak 811 Account Online Open कैसे करें?
जैसा की आपको हमने बताया Kotak 811 account खोलने के लिए आपको Branch नहीं जाना है क्यूंकी यह Online ही open होता है। आप अपने Aadhaar Card और Pan Card के जरिये इसे कुछ मिनटों में खोल सकते हैं।
आपको तुरंत ही Account number और Virtual Debit card मिल जाता है और उसके बाद आप Mobile Banking के जरिये अपना Account online देख सकते हैं और साथ ही साथ Account में money भी Add कर सकते हैं। Money add करने के लिए आप किसी और Bank की net banking या Debit card का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Kotak 811 Saving Account Online कैसे खोलें, इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है।
(1) सबसे पहले आपको Kotak 811 Account Opening Portal पर जाना है। https://m.kotak.com/811/
अब अपना Full Name और Mobile number डालिए।
(2) अगली स्क्रीन मे आपको OTP डालना है जो की आपके Mobile number पर आएगा।
(3) अब अपना Gender और Date of Birth डालिए
(4) अगली स्क्रीन मे आपको अपने Full Address टाइप करना है।
(5) और अब आपको Pan number, FATCA Declaration, Occupation, Annual Income की जानकरी टाइप करना है। FATCA declaration में आपको Indian Citizen choose करना है।
(6) अब अपना Marital Status, Father Name, Mother name और Email Address टाइप कीजिये।
(7) और अब आपको Kotak Mobile Banking के लिए MPIN set करना है।
लीजिये आपका Kotak 811 Saving Account open हो गया है और अगली स्क्रीन मे आप अपना Account number, CRN number, IFSC code देख सकते हैं। आप यहाँ अपने Account में Money Deposit भी कर सकते हैं।
Kotak Mobile Banking से Register करें
Kotak 811 Account open करने के बाद अब आपको अपने Phone मे Kotak Mobile banking application install करना है। इस Application के जरिये आप अपना 811 Saving Account देख सकते हैं और अपना Virtual Debit card भी manage कर सकते हैं।
Kotak Mobile Banking install करने के बाद आप अपना 811 Account अपने Phone पर ही manage कर सकते हैं।
Net Banking Activate कीजिये
सिर्फ मोबाइल बैंकिंग ही नहीं आप अब Kotak net banking के लिए भी register कर सकते हैं और ऑनलाइन अपना 811 Account देख सकते हैं। यह सुविधा बिलकुल फ्री है और कोई भी चार्ज आपको इसमें देना नहीं पड़ता।
1 साल के अंदर करें Full KYC
जैसा की आपको बताया गया है की एक Kotak 811 Account खोलने के बाद आपको Full KYC करना जरूरी है, यदि आप 1 साल के अंदर KYC नही करते हैं तो आपका Account close हो सकता है।
Full KYC करने के लिए आप Bank person को कॉल कर अपने घर पर बुला सकते हैं या फिर ब्रांच जाकर भी ये काम कर सकते हैं।
KYC होने के बाद आपके 811 Account की सारी limitation समाप्त हो जातीं हैं और आप unlimited Deposit और Withdraw कर सकते हैं।
मौजूदा Kotak Customers भी खोल सकते हैं
अगर आप Kotak Bank के मौजूदा ग्राहक हैं और पहले से ही आपके पास Saving Account है तो भी आप Kotak 811 Account खोल सकते हैं। ऐसा कोई नियम नहीं है की पहले से जिसका Kotak Bank में अकाउंट है वो Kotak 811 account नहीं खोल सकता।
Final Words
प्राइवेट बैंकों में Saving Account active रखने के लिए पहले आपको 10,000 जितनी रकम अकाउंट में रखनी पड़ती थी और ना रखो तो बैंक आपसे Penalty वसूल करती थी, लेकिन अब Kotak 811 Zero Balance Saving Account आप खोलकर वो सभी झंझटों से मुक्ति पा सकते हैं।
ना तो आपको अकाउंट खोलते समय कुछ जमा करना है और ना ही अकाउंट चालू रखने के लिए balance maintain करने की जरूरत है। साथ ही साथ आपको बैंक की सभी सुविधाएं भी मिलतीं हैं। अगर आप भी Kotak Bank मे Account खोलने के इच्छुक हैं तो एक बार आपको Kotak 811 saving account के बारे में जरूर विचार करना चाहिए।