मेरा भारत महान हिन्दी निबंध | मेरा देश भारत हिन्दी निबंध |
स्कूल मे पढ़ने वाले विध्यार्थियों से अक्सर मेरा भारत पर निबंध पूछा जाता है है। यहाँ हम सभी कक्षाओ (Class 1, 2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12) के विध्यार्थियों के लेकर आए हैं भारत देश पर निबंध।
मेरा देश भारत हिन्दी निबंध (150 शब्द)
भारत मेरा देश है और यहाँ जन्म लेना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है। मेरे देश भारत का नाम महान प्रतापी राजा “भरत” के नाम से पड़ा। भारत देश को विश्व में इंडिया के नाम से जाना जाता है और साथ-साथ सभी देशवासी हिंदुस्तान के नाम से भी पुकारते हैं।
मेरे भारत देश मे हिन्दू, मुस्लिम, सीख,ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी जैसे सभी धर्मों के लोग निवास करते हैं और आपसी भाई चारे के साथ रहते हैं, इसीलिए मेरे देश को बिनसांप्रदायिक देश के रूप मे पहचाना जाता हैं। यही नहीं यहाँ अनेकों जाति, भाषाएँ और संस्कृतियों का संगम देखने को मिलता है, एकता मे अनेकता देखने को मिलती है।
मेरे भारत देश की राजधानी का नाम दिल्ली है, राष्ट्रिय पक्षी मोर, राष्ट्रिय प्राणी बाघ, राष्ट्रिय खेल होकी, राष्ट्रिय गान जन-गण मन और राष्ट्रिय फल आम है। केसरी, सफ़ेद और हरे रंग से सजा मेरा ध्वज त्याग, बलिदान और समृद्धि का संदेश देता है। मुझे अपने देश और अपनी भारतीयता पर गौरव है। जय हिन्द, जय भारत
मेरा देश भारत हिन्दी निबंध (300 शब्द)
ये मेरे लिए बड़ा गर्व का विषय है की भारत जैसी पवित्र भूमि पर मेरा जन्म हुआ है। देवताओं और ऋषि मुनियों की इस भूमि पर जन्म लेना सौभाग्य की बात है। पूरी दुनिया में भारत देश ही एक ऐसा देश है जहां अलग-अलग धर्म, जाति, और संप्रदाय के लोग रहते हैं। इतनी भिन्नता होने के बाद भी सभी एकता और भाई चारे के साथ रहते हैं।
हमारा भारत देश 1947 में अंग्रेजों के शासन से आजाद हुआ था और इस आज़ादी के पीछे सेकड़ों महान सपूतों का बलिदान है। अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधीजी भी इसी भूमि पर जन्म लिए और क्रांतिकारी भगत सिंह जैसे वीरों ने भी यहाँ जन्म लिया।
भारत देश की कुल आबादी 125 करोड़ है और चीन के बाद भारत सबसे ज्यादा आबादी वाला दूसरा देश है। राम और कृष्ण की इस भूमि पर गंगा जैसी पवित्र नदी भी बहती है जिसे सभी माँ गंगा कहकर बुलाते हैं।
भारत भौगोलिक दृष्टि से भी सम्पन्न देश है इसीलिए यहाँ कभी भी प्राकृतिक संसाधनो की कमी नहीं होती। विशाल समुद्री किनारा, गंगा, यमुना, कावेरी, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा, गोदावरी आदि नदियां इस देश की धरोहर हैं।
सांस्कृतिक दृष्टि से मेरा भारत देश अनेक संस्कृतियों का संगम है। यहाँ दिवाली, होली भी मनाई जाती है तो साथ में ईद, क्रिसमस भी मनाई जाती है।
आर्थिक दृष्टि से भी मेरा भारत देश सफलता के नए आयाम गाढ़ रहा है और विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति की ओर अग्रसर हो रहा है। हमारे देश के वैज्ञानिक अंतरिक्ष मे देश का परचम लहरा रहे हैं तो दूसरी तरफ हमारे देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिक देश की रक्षा के लिए सीमा पर डटे हुये हैं।
आइये हम सब मिलकर अपने भारत देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रण करते हैं और देश को विश्वगुरु बनाने में सहयोग करें, जय भारत!
मेरा देश भारत हिन्दी निबंध (500 शब्द)
धरती सुनहरी, अंबर नीला,हर मौसम रंगीला, ऐसा देश है मेरा। जी हाँ, ऐसा ही मेरा देश भारत है जिसे हम हिंदुस्तान और इंडिया भी कहते हैं। मुझे इस बात का घमंड है की मैं इस देश का पुत्र हूँ।
उत्तर में हिमालय जैसा विशाल पर्वत इस देश की रक्षा कर रहा है तो वहीं दक्षिण मे महाकाय हिन्द महासागर इस पवित्र भूमि के पग-प्र्क्षालन कर रहा है।
भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से 1947 में आजादी मिली और इस आज़ादी के पीछे ना जाने कितने लोगों का बलिदान शामिल है। आज़ादी के पर्व को हम हर साल 15 अगस्त को मनाते हैं।
हमारे देश की आबादी 125 करोड़ है और चीन के बाद सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। देश की राजधानी दिल्ली है और तिरंगा जो की हमारा राष्ट्रिय ध्वज है उसमे तीन रंग हैं केसरी, सफ़ेद और हरा जो हमें शांति, समृद्धि और बलिदान का संदेश देता है।
भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहाँ प्रजा ही तय करती है की इस देश का शासक कौन होगा। पूरी दुनिया में भारत ही सबसे बड़ा लोकतंत्र है और सभी देश भारत को एक आदर्श के रूप मे मानते हैं।
मेरे भारत देश मे सभी धर्म, जाति और अलग अलग भाषाओं को बोलने वाले लोग आपसी प्रेम और भाई-चारे के साथ रहते हैं और यही महानता भारत को पूरी दुनिया से अलग करती है। सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से विभिन्नता होने के बाद भी इस देश की एकता और अखंडता अचल है।
हमारा भारत आर्थिक रूप से सम्पन्न देश है और आज विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अवकाश में भी देश के वैज्ञानिक देश को नयी बुलंदियों पर ले जा रहे हैं।
भारत देश का राष्ट्रिय गान जन-गण मन है और राष्ट्रिय गीत वंदे मातरम है साथ ही राष्ट्रिय पशु बाघ, राष्ट्रिय पक्षी मोर, राष्ट्रिय फल आम, राष्ट्रिय खेल होकी और राष्ट्रिय पेड़ बरगद है।
गंगा, यमुना, कावेरी, गोदावरी, सिंधु, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा आदि प्रमुख नदियां इस देश में बहतीं हैं। ताज महल जो की विश्व के सातवें अजूबे में शुमार है वो भी भारत में स्थित है इसके अलावा कुतुब मीनार, लाल किला, चार मीनार, इंडिया गेट और विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा Statue of Unity भी इस देश की धरोहर हैं।
दीपावली, होली, दशहरा, ईद, क्रिसमस, महावीर जयंती, गुरु नानक जयंती आदि अलग – अलग धर्मों के पर्व यहाँ बड़ी खुशहाली के साथ मनाए जाते हैं।
ये भारत देश ही था जिसने पूरी दुनिया को जीरो दिया और तभी इस दुनिया को गिनती आई, शतरंज का खेल भी भारत की ही देंन है। ये भारत ही है जिसने पूरी दुनिया को आयुर्वेद और योग का उपहार दिया। आज जब पूरी दुनिया योगा करती है तो हर भारतवासी को गर्व होता है की यह भारत देश की ही देंन है।
एक भारतीय होने के नाते हम सबकी यह ज़िम्मेदारी बनती है की अपने देश को हम और आगे बढ़ाएँ और इसकी एकता, अखंडता को बनाए रखें। भारत जैसी भूमि पर जन्म लेना बड़े ही सौभाग्य की बात है और मैं इस भूमि को शत शत नमन करता हूँ। जय हिन्द!
मेरा देश भारत हिन्दी निबंध (1000 शब्द)
सोने की चिड़िया कहा जाने वाला मेरा भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतन्त्र है। इंडिया और हिंदुस्तान के नाम से भी हम अपने देश को पुकारते हैं। पूरी दुनिया में आज भारत देश का डंका बज रहा है और हर भारतवासी के लिए एक गर्व का विषय है। आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजकीय दृष्टि से भारत देश ने जो मुकाम हासिल किया है वो कोई और देश नहीं कर पाया है।
भारत देश – एक परिचय
मेरा भारत देश एशिया महाद्वीप में स्थित है और चीन के बाद सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। भौगोलिक दृष्टि से दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। हिंदुस्तान की कुल आबादी 125 करोड़ से ज्यादा है। उत्तर में हिमालय है तो दक्षिण मे हिन्द महासागर, पश्चिम में अरब सागर है तो पूर्व में बंगाल की खाड़ी। भारत देश का नाम महान राजा “भरत” के नाम से पड़ा है।
भारत देश को आज़ादी सन 1947 में मिली थी और हर 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। भारत की राजधानी दिल्ली है और 29 राज्यों का समावेश है। हमारा देश लोकतंत्र से चलने वाला देश है और यहाँ प्रजा को ही सर्वोपरि माना जाता है।
भारत के राष्ट्रिय प्रतीक
- भारत का राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा है जिसमे तीन रंग हैं – केसरी, हरा और सफ़ेद। मध्य मे अशोक चक्र है।
- हमारा राष्ट्रिय प्राणी बाघ है
- देश का राष्ट्रिय फल आम है।
- वंदे मातरम राष्ट्र-गीत है और जन-गण मन राष्ट्र-गान
- गंगा हमारी राष्ट्रिय नदी है।
- मोर हमारा राष्ट्रिय पक्षी है।
- कमल का फूल देश का राष्ट्रिय फूल है।
- बरगद का पेड़ भारत का राष्ट्रिय वृक्ष है।
- देश की मुद्रा का नाम रुपया है।
- देश में हिन्दी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।
धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
हमारे भारत में कई धर्मों के लोग निवास करते हैं जिनमें हिन्दू, मुस्लिम, सीख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी धर्म शामिल हैं। सभी धर्म आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शांति के साथ रहते हैं, भारत में अनेक जाति, संप्रदाय, भाषा से जुड़े लोग हैं फिर भी सभी एक हैं और यही इस देश की सबसे बड़ी ताकत है। सभी धर्मों के लोग अपने – अपने त्योहार बड़ी धूम धाम के साथ मनाते हैं।
पूरी दुनिया में भारत देश अपनी एकता मे अनेकता और धार्मिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। किसी भी अन्य देश में इतनी विभिन्नता देखने को नहीं मिलती। पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक अलग -अलग भाषाओं को बोलने वाले लोग रहते हैं, ऐसा कोई दूसरा देश नहीं जहां इतनी भाषाएँ बोली जातीं हों।
भौगोलिक महत्व
भारत में एक तरफ सर्वाधिक ठंडा प्रदेश भी है तो वहीं दूसरी तरफ सबसे गरम प्रदेश भी है। भौगोलिक भिन्नताएँ हमें देखने की मिलती हैं। गंगा, यमुना, नर्मदा, कावेरी, गोदावरी, ब्रह्मपुत्र,सिंधु जैसी नदियां इस देश में बहतीं हैं तो वहीं दूसरी तरफ पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण में हिन्द महासागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी है।
कश्मीर जैसा स्वर्ग भी भारत में ही है तो वहीं दूसरी तरफ हिमालय पर्वत देश की रक्षा के लिए खड़ा है। देश का भूगोल इस तरह का है की हमें बार-बार प्राकृतिक आपदाओं का सामना नहीं करना पड़ता।
भारत आर्थिक रूप से
आर्थिक रूप से हमारा भारत देश पूरी तरह से सम्पन्न और आत्मनिर्भर है। किसी भी चीज के लिए हम किसी दूसरे देश के ऊपर निर्भर नहीं हैं। आज भारत देश विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनके उभर रहा है। आज हम कई तरह की चीजों का विदेशों में निर्यात करते हैं, आपदा के समय हम अन्य देशों की आर्थिक मदद भी करते हैं।
खेती और उद्योगों का विकास काफी बढ़ा है और आगे चलकर भारत देश निश्चित रूप से विश्व के विकसित देशों में अपनी जगह बनाने में सफल होगा।
वैज्ञानिक महत्व
अवकाश के क्षेत्र में भारत ने जो कामयाबी हासिल की है वो किसी और देश ने नहीं की। एक के बाद एक सफल अन्तरिक्ष परीक्षण करके हमारे वैज्ञानिकों ने पूरी दुनिया में भारत की ताकत का लोहा मनवाया है।
भारत की सैन्य ताकत
दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना जिन देशों के पास है उनमें एक नाम हमारे देश हिंदुस्तान का भी है। जल सेना, वायु सेना और थल सेना देश की रक्षा करने में सक्षम हैं। भारत एक परमाणु सम्पन्न देश है और हमारी सैन्य ताकत का किसी के पास कोई जवाब नहीं।
भारत की युवा शक्ति
पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा युवा अगर किसी देश मे हैं तो वो है भारत। हमारा देश युवाओं का देश है। आज हर क्षेत्र में हमारे युवा देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं। ये युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है।
पर्यटन की दृष्टि से
हर साल लाखों विदेशी पर्यटक भारत घूमने के लिए आते हैं क्यूंकी हमारे देश में प्रकृति और कला की खूबसूरती देखने को मिलती है। ताजमहल विश्व के सात अजूबों में शामिल है तो वहीं दूसरी तरफ गोवा विदेशी लोगों के आकर्षण के केंद्र है।
वाराणसी धर्म और आस्था का केंद्र है जहां विदेशी लोग भी आते हैं। राजस्थान के किले तो पूरी दुनिया में मशहूर हैं तो वहीं केरला में प्रकृति की सुंदरता देखते ही बनती है।
भारत के महान लोग
राम और कृष्ण की इस भूमि पर महात्मा गांधी जी ने जन्म लिया जिन्हें पूरी दुनिया अहिंसा के पुजारी के रूप में मानती है। स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष इसी धरती पर जन्म लिए। सम्राट अशोक, महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज जैसे वीर योद्धाओं ने इस धरती पर जन्म लिया। अब्दुल कलाम, आर्य भट्ट, रामानुजन, विक्रम साराभाई जैसे वैज्ञानिकों ने यहाँ जन्म लिया है, ऐसे ना जाने कितने महान लोगों ने इस भूमि पर जन्म लिया है।
उपसंहार
भारत जैसे देश में जन्म लेना ये मेरे सौभाग्य की बात है और मैं अपने देश का सदैव ऋणी रहूँगा। मुझे भी आगे चलकर अपने देश के लिए कुछ करना है और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना है। इस देश के हर नागरिक का कर्तव्य है की वो अपनी जिम्मेदारियों को समझे और देश को सर्वोपरि रखकर उसे आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे।
अब वो दिन दूर नहीं जब एक बार फिर हमारा देश विश्वगुरु बनेगा। मेरा भारत देश इसी तरह आगे बढ़ता रहे ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ – जय भारत।
I Love my India
I really like this page
This page give me very useful information about our INDIA.
Thanks a lot
Bharat Desh ke bare mein
गुड
Hzhshdydhfjdhduzhxbdudhd dh
Y
Best