RD (Recurring Deposit) क्या है – What is RD in Hindi

RD (Recurring Deposit) क्या है? – इस saving scheme के बारे मे आज भी काफी लोगों को पता नहीं। पता नहीं है इसलिए इनका लाभ भी नहीं उठा पाते। अगर आपको भी RD के बारे मे नहीं पता है तो यहाँ हम इस saving scheme के बारे मे आपको बताने जा रहे हैं।

बैंक और सरकार ऐसी कई Saving Schemes चलाती हैं जिसमे आम आदमी अपना पैसा निवेश कर सकता है और अच्छी ख़ासी व्याज उस पर मिल जाती है। यानि की एक तरफ आपका पैसा भी सुरक्षित जगह पर रहता है और वहीं उसमे बढ़ोत्तरी भी होती रहती है।

आइये ऐसी ही सेविंग स्कीम के बारे मे जानते हैं।

RD (Recurring Deposit) क्या है?

एक आम वर्ग जो की हर महीने अपने घर के खर्च लायक ही कमा पाता है कोई 10,000 कमाता है, कोई 20,000.  अब ऐसा तो नहीं की आप महीने में जितना कमाये उतना पूरा उसी महीने मे खर्च कर दें? कुछ तो बचाकर आप जरूर रखेंगे, है ना?

हर महीने अपनी कमाई मे से जो आप छोटी-छोटी रकम बचाते हैं उसे या तो आप बैंक मे जमा कर देते होंगे या घर की तिजोरी मे रख देते होंगे। लेकिन क्यूँ ना उस बचे हुये पैसों की RD खोल ली जाए।

RD (Recurring Deposit) एक ऐसी सेविंग स्कीम है जो की बैंक और Post office आपको देती है। RD मे आपको हर महीने एक निश्चित राशि जमा करनी होती है और समय अवधि पूरी होने के बाद व्याज के साथ आपको पैसा मिल जाता है।

जो लोग ऐसी सेविंग स्कीम की तलाश मे हैं जिसमे वो हर महीने अपनी कमाई मे से पैसा डिपॉज़िट कर सकें तो उनके लिए RD बेहतर विकल्प है। खास कर गरीब -मध्यम वर्ग।

कितने पैसों की खोल सकते हैं RD?

आप SBI मे Rs.100 की RD खोल सकते हैं जिसमे आपको हर महीने Rs.100 जमा करने होंगे। RD आप Rs.100 से लेकर 500, 1000, 10,000 या उस से ज्यादा की भी खोल सकते हैं।

अगर आपकी कमाई मे से हर महीने Rs.500 की बचत आप करते हैं तो आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस मे जाकर RD खुलवा सकते हैं। ये 500 रुपये आप हर महीने तीन किश्तों मे भी जमा कर सकते हैं।

एक तरह से RD खोलने से पहले यह निश्चित कर लीजिये की आप हर महीने कितना पैसा बचा सकते हैं और एक बार सुनिश्चित कर लेने के बाद आप जितना बचाते हैं उतने पैसों की Recurring deposit खोल सकते हैं।

कहाँ खोल सकते हैं Recurring Deposit?

भारतीय डाक विभाग (Post office), पब्लिक-सैक्टर बैंक और प्राइवेट बैंक मे आप RD Account खोल सकते हैं।

सबसे विश्वसनीय Post office और सरकारी बैंक जैसे की SBI, Bank of Baroda मे आप RD अकाउंट खोल सकते हैं।

RD की समय अवधि क्या है?

Recurring Deposit की समय अवधि की बात करें तो आप 6 महीने के लिए, 1 साल के लिए, 5 साल के लिए और ज्यादा से ज्यादा 10 साल के लिए Recurring Deposit खोल सकते हैं। यह समय अवधि जैसे ही पूरी होगी वैसे ही आपको पूरा पैसा व्याज के साथ मिल जाएगा।

आप कितने समय तक हर महीने तय की गयी निश्चित रकम जमा कर सकते हैं यह सोचने के बाद ही RD के लिए अपनी समय अवधि को चुने।

RD मे मिलने वाला व्याज (Interest Rate)

समय अवधि व्याज दर
General Senior Citizen
6 months 6.00 6.50
9 months 6.25 6.75
12 months 6.60 7.10
15 months 6.75 7.25
18 months 6.75 7.25
21 months 6.75 7.25
24 months 6.75 7.25
27 months 6.50 7.00
30 months 6.50 7.00
33 months 6.50 7.00
36 months 6.50 7.00
Above 3 years upto 5 years 6.50 7.00
Above 5 years upto 10 years 6.50 7.00

Recurring Deposit के फायदे

इस सेविंग स्कीम का कोई नुकसान तो नहीं है, हाँ फायदे जरूर हैं।

  • हर महीने आप अपनी बचत को सुरक्षित रख सकते हैं।
  • हर महीने आपको पैसा डिपॉज़िट करना रहता है वो भी किश्तों मे
  • व्याज दर भी आपको अच्छी मिलती है।
  • समय अवधि आप अपने अनुसार पसंद कर सकते हैं।
  • बेहद कम राशि Rs.100 से शुरू यानि हर कोई खोल सकता है।

RD कौन खोल सकता है और कैसे?

देश का कोई भी नागरिक इस सेविंग स्कीम का लाभ ले सकता है। आप joint Account भी खोल सकते हैं और अपने बच्चों के नाम भी खोल सकते हैं।

RD Account खोलने के लिए आपको KYC Documents जैसे की आधार कार्ड, पान कार्ड, Voter card लेकर जाना है। वहाँ आपको Form भरना होगा।

आपको तुरंत Account opening amount भरनी होगी जो की आपकी तय राशि के अनुसार होगी, जितनी राशि की RD आप खोलना चाहते हैं। आप cash, Cheque के जरिये डिपॉज़िट कर सकते हैं। आपको अकाउंट खोलने के बाद passbook मिल जाएगी जिसमे आपकी सारी गतिविधि दर्ज होगी।

आशा करते हैं अब आपको समझ मे आ गया होगा की RD (Recurring Deposit) क्या है और कैसे इस सेविंग स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़िये:

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here