गणतंत्र दिवस पर निबंध | Gantantra Diwas Nibandh | Republic Day Essay in Hindi
स्कूल और कॉलेजों में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर निबंध अक्सर पूछा जाता है। यहा हम सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर निबंध लेकर आए हैं, जो की आपकी तैयारी में काफी काम आ सकते हैं।
150, 300, 400 और 700 Words Essay on Republic Day
गणतंत्र दिवस पर निबंध (150 शब्द)
गणतंत्र दिवस हमारे भारत देश का राष्ट्रिय त्योहार है और इसे 26 जनवरी और रिपब्लिक डे भी कहा जाता है। भारत के लिए यह दिन बहुत विशेष है क्यूंकी इसी दिन हमारा संविधान लागू किया गया था और भारत एक गणराज्य देश बना था। हमारे देश को आज़ादी 15 अगस्त 1947 के दिन ही मिल गयी थी लेकिन 26 जनवरी 1950 के दिन भारत एक स्वतंत्र गणराज्य देश बना था।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने हमारे देश के संविधान का निर्माण किया था। गणतंत्र दिवस के मौके पर अवकाश रहता है और देश की राजधानी नयी दिल्ली के राजपथ पर विशाल आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में देश के राष्ट्रपति राष्ट्र ध्वज को सलामी देते हैं और हमारे देश की तीनों सेना राजपथ पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। इस विशाल आयोजन को देखने पूरे भारत से लोग आते हैं।
गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज में भी ध्वजारोहण का आयोजन किया जाता है और पूरा देश खुशी से यह पर्व मनाता है।
गणतंत्र दिवस निबंध (300 शब्द)
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) हमारे भारत देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण राष्ट्रिय पर्व है क्यूंकी यही वो दिन है जब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित हमारा संविधान देश में लागू किया गया था।
देश को आजादी मिलने के पश्चात ढाई साल बाद 26 जनवरी 1950 के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और भारत एक गणराज्य बना था – इसीलिए पूरा देश इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है।
गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रिय अवकाश होता है और इस दिन पूरा देश इस त्योहार को मनाता है। गणतंत्र दिवस का सबसे बड़ा आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में किया जाता है। इस दिन राजपथ पर देश के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और तीनों सेनाओं के जवान परेड कर राष्ट्रपति और मुख्य अथिति को सलामी देते हैं। देश की सेनाओं के जवान इस दिन राजपथ पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं और साथ ही देश की सुरक्षा करने वाले शस्त्रो को भी दिखाया जाता है।
राजपथ पर गणतंत्र दिवस के आयोजन में परेड और शस्त्रों के प्रदर्शन के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और सभ्यता की झाँकियाँ भी आकर्षण का केंद्र बनतीं हैं।
देश के सभी राज्यों की राज्य सरकारे भी अपने अपने राज्यों में राष्ट्रिय ध्वज को फहराते हैं और वहाँ भी सुरक्षा जवानों और पुलिस द्वारा परेड का आयोजन किया जाता है। इसके उपरांत सभी सरकारी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस को मनाया जाता है।
स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस को मनाया जाता है और नाटक, निबंध लेखन, भाषण, ध्वजारोहण, गीत-संगीत जैसे तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिलने के बाद हमारा देश एक गणराज्य बना और देश को अपना संविधान मिला यही खुशी मनाने के लिए 26 जनवरी को पूरा देश एकत्र होता है और एक साथ मिलकर इस पर्व को मनाते हैं।
गणतंत्र दिवस निबंध 400 शब्द
भारत देश के प्रमुख राष्ट्रिय त्योहारों में से एक गणतंत्र दिवस को 26 जनवरी और रिपब्लिक डे भी कहा जाता है। 26 जनवरी 1950 के दिन भारत सरकार अधिनियम एक्ट को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। भारत देश एक स्वतंत्र गणराज्य बना और देश में कानून का राज स्थापित हुआ इसीलिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रिय अवकाश होता है और इस दिन पूरे देश में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह होता है। देश की राजधानी नयी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए विशाल आयोजन किया जाता है जो की पूरे देश के आकर्षण का केंद्र होता है। इस दिन राजपथ पर देश के राष्ट्रपति ध्वज वंदन करते हैं और इसके बाद सामूहिक रूप में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाता है।
देश की सेनाओं के द्वारा विशाल परेड का आयोजन राजपथ पर किया जाता है जिसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमा होती है। जल, थल और वायु सेना के साथ-साथ पुलिस बल के जवान भी इस विशाल परेड का हिस्सा बनते हैं।
राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस के आयोजन के मौके पर हर साल अलग-अलग देशों के के विशेष अथिति को बुलाया जाता है। राजपथ पर परेड के साथ-साथ शस्त्रों का प्रदर्शन भी किया जाता है। इसके साथ ही साथ देश की संस्कृति और सभ्यता को दिखातीं झाकियाँ भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनतीं हैं। इस पूरे आयोजन का प्रसारण भी टेलीविज़न पर किया जाता है जिसे पूरा देश बड़े उत्साह के साथ देखता है।
राजपथ पर होने वाले इस गणतंत्र दिवस के आयोजन के साथ-साथ देश के अलग-अलग राज्यों की राज्य सरकारें भी अपने अपने राज्यों में गणतंत्र दिवस को मनातीं हैं। राज्यों में भी राज्य सरकारे राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण करतीं हैं और पुलिस, सेना के जवानों द्वारा परेड का आयोजन किया जाता है।
इसके उपरांत स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस को बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज में ध्वज वंदन के साथ-साथ बच्चे नाटक, गीत-संगीत, निबंध लेखन, भाषण आदि कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
गणतंत्र दिवस के समाप्त होने के बाद 29 जनवरी के दिन बीटिंग रिट्रीट का आयोजन होता है। इस मौके पर तीनों सेनाओं के बैंड के द्वारा सुंदर प्रदर्शन किया जाता है और राष्ट्रपति भवन को सुंदर तरीके से लाइटों से सजाया जाता है।
गणतंत्र दिवस हमें हमारे देश के गणराज्य बनने की याद दिलाता है और किस प्रकार हमारा देश कड़े संघर्ष के बाद स्वतंत्र संवैधानिक देश बना इसकी याद दिलाता है।
गणतंत्र दिवस निबंध (700 शब्द)
प्रस्तावना
गणतंत्र दिवस हमारे भारत देश का प्रमुख राष्ट्रीय त्योहार है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी के दिन बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम एक्ट को निरस्त कर भारत का संविधान लागू किया गया था। भारत देश के एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित होने की खुशी में 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
इतिहास
भारत देश के आज़ाद हो जाने के बाद संविधान सभा की घोषणा हुई और इसने अपना कार्य 9 दिसम्बर 1947 से आरम्भ कर दिया। संविधान निर्माण में कुल 22 समितीयां थी जिसमें प्रारूप समिति सबसे प्रमुख एवं महत्त्वपूर्ण समिति थी। संविधान लिखने और उसके निर्माण का कार्य इस समिति के पास ही था। इस समिति के अध्यक्ष डॉ० भीमराव आंबेडकर थे। प्रारूप समिति ने 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन में भारतीय संविधान का निर्माण किया और संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को 26 नवम्बर 1949 को भारत का संविधान सुपूर्द किया, इसलिए 26 नवम्बर दिवस को भारत में संविधान दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाया जाता है।
अनेक सुधारों और बदलावों के बाद हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 के दिन पूरे देश में लागू हो गया। 26 जनवरी का महत्व बनाए रखने के लिए इसी दिन को पूरा देश गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है।
गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
गणतंत्र दिवस के दिन देश में राष्ट्रिय अवकाश होता है। इस दिन पूरा देश बड़े धूम-धाम से गणतंत्र दिवस को मनाता है। जगह-जगह कई सुंदर-सुंदर आयोजन किए जाते हैं।
राजपथ पर गणतंत्र दिवस का आयोजन
गणतंत्र दिवस के दिन देश की राजधानी नयी दिल्ली में होने वाला विशेष आयोजन पूरे देश के आकर्षण का केंद्र होता है। पूरा देश इस विशाल आयोजन का साक्षी बनता है। राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में देश के राष्ट्रपति ध्वजारोहण करते हैं और इसके बाद राष्ट्रगीत गाया जाता है। इस मौके पर हर वर्ष अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि को मुख्य अथिति के रूप में निमंत्रित किया जाता है।
राजपथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर सबका ध्यान अगर कोई खींचता है तो वो है हमारी तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन। इस दिन राजपथ पर देश की तीनों सेनाओं के जवान परेड करते हैं वो नज़ारा देखने लायक होता है और हर भारतीय उस नज़ारे को देख कर एक शब्द बोलता है जय जवान। इसके साथ ही राजपथ पर सेना के अलग-अलग छोटे-बड़े शस्त्रों का प्रदर्शन किया जाता है जिसमे टैंक, मिसाइल, रडार, लड़ाकू जहाज़, तोप आदि बड़े-बड़े शस्त्रों का प्रदर्शन किया जाता है।
सेना के अलावा पुलिस बल और विशेष कर महिला जवान भी इस परेड का हिस्सा बनतीं हैं।
राजपथ पर होने वाली परेड के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों की संस्कृति की झांकी का प्रदर्शन भी किया जाता है। पूरे समारोह का समापन हमारी वायु सेना के सुंदर करतबों से होता है जिसमे आकाश में वायु सेना के जवान लड़ाकू जहाजों से दिल थामने वाले करतब दिखाते हैं।
सभी राज्यों में सुंदर आयोजन
राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस के आयोजन के साथ-साथ देश के सभी राज्यों की राज्य सरकारें भी अपने-अपने राज्यों में गणतंत्र दिवस समारोह का सुंदर आयोजन करते हैं। राज्यों में ध्वजारोहण के साथ-साथ पुलिस और सुरक्षा जवानों के द्वारा परेड का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा सरकारी संस्थानों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस का आयोजन शैक्षणिक संस्थानों में भी किया जाता है। स्कूल, कॉलेज में प्रधानाचार्य द्वारा ध्वज वंदन किया जाता है और साथ ही नाटक, भाषण, गीत-संगीत,निबंध लेखन, चित्रकाम आदि रंगा-रंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्य इस मौके पर विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हैं।
गणतंत्र दिवस के पश्चात बीटिंग रिट्रीट
गणतंत्र दिवस के समापन के पश्चात दो दिन बाद बीटिंग रिट्रीट का आयोजन किया जाता है। इस समय राष्ट्रपति भवन को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। सेना के बैंड द्वारा सुंदर प्रदर्शन किया जाता है।
उपसंहार
गणतंत्र दिवस हमारे देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन हर एक भारतवासी वो दिन याद करता है जब हमारा देश संवैधानिक रूप से एक स्वतंत्र गणराज्य बना और देश को अपना संविधान मिला, देश में कानून का राज स्थापित हुआ। यही कारण है की पूरा देश इस विशेष दिन पर एक साथ इस पर्व को मनाता है।
I like this
Ij9ihw4ihu9g7nuvucio
Nice website
Good essays but a lot of grammatical errors and spelling mistakes are there. While typing be careful. Just a thought
Good essays but a lot of grammatical errors and spelling mistakes are there. While typing be careful. Just a complement
This is very use full