क्या आपको SBI Flexi Deposit scheme के बारे मे पता है? अगर जवाब ना है तो आज हम आपको SBI की इस Saving scheme के बारे मे बताने वाले हैं।
State Bank of India अपने ग्राहकों को कई तरह की Saving Scheme offer करती है जहां आप अपना पैसा Invest कर उचित व्याज दर प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही साथ अपने पैसे को भविष्य के लिए सुरक्षित भी रख सकते हैं।
SBI की Fixed Deposit, RD, Multi option deposit, PPF जैसी Saving scheme मे आप अपना पैसा deposit कर सकते हैं, और सबसे अच्छी बात ये है की इन सब Saving Scheme को आप ऑनलाइन खोल सकते हैं।
SBI Net Banking के जरिये आप बड़ी आसानी से FD, RD, MOD या PPF account खोल सकते हैं।
तो आइये SBI Flexi Deposit saving scheme के बारे मे जानते हैं।
SBI Flexi Deposit क्या है?
आपको पता होगा की SBI आपको RD (recurring deposit) Saving Scheme भी offer करती है। RD मे तय की गयी रकम जितनी की RD आपने खोली है वो रकम आपको हर महीने Deposit करनी पड़ती है।
आपको बता दें की SBI Flexi Deposit भी RD की तरह की एक Saving scheme है लेकिन इसमे आपको Deposit करने की छूट मिलती है, मतलब की आप एक साथ कई महीनो की Installment pay कर सकते हैं और वो भी अपनी मर्जी के मुताबिक कोई भी Amount
आप चाहो तो एक साथ कई महीनो का Installment SBI Flexi Deposit scheme मे जमा कर सकते हो। लेकिन हाँ, इसकी Depsoit limit भी है।
मान लीजिये आपने SBI Flexi Deposit account खोल लिया, उसके बाद आप अपने हिसाब से Deposit कर सकते हैं, चाहे कितनी भी Amount करो ये आप पर depend करता है। इसको आप Piggy Bank की तरह मान सकते हैं।
Flexi Deposit, RD से कैसे है अलग
SBI Flexi Deposit यह RD जैसी ही है पर दोनों मे खास अंतर है, आइये देखते हैं।
- RD मे आपको एक निश्चित रकम हर महीने Installment के रूप मे भरना पड़ता है, जितने की भी RD आपने खोली हो 500, 1000, 2000 वो आपको हर महीने जमा करना पड़ता है।
- दूसरी तरफ Flexi Deposit मे आप स्वतंत्र हैं कोई भी Amount Deposit करने के लिए, इसमे कोई निश्चित रकम नहीं होती। आप Per year जो Limit तय की गई है उस limit मे Deposit कर सकते हैं।
SBI Flexi Deposit account खोलने के बाद अब आप कोई भी रकम 5000,10000 हर महीने Deposit कर सकते हैं, हाँ हर साल आप 50,000 तक Deposit कर सकते हैं उस से ज्यादा नहीं।
RD की तरह आप Flexi Deposit मे हर महीने Installment भरने के लिए बाध्य नहीं होते।
Minimum और Maximum Deposit
SBI Flexi Deposit मे आपको हर साल Rs.5000 Minimum Deposit करना अनिवार्य है चाहे तो आप हर महीने 500 कर दीजिये या फिर एक साथ 5000 भर दीजिये। और Maximum आप हर साल 50,000 तक की Deposit कर सकते हैं।
मतलब minimum 5000 हर साल आपको SBI Flexi Deposit मे भरना ही है, और ज्यादा से ज्यादा 50,000 तक की Deposit आप कर सकते हैं।
आप अपनी Income को ध्यान मे रखकर 5000 से 50,000 के बीच मे कोई भी रकम Flexi Deposit मे जमा कर सकते हैं।
समय सीमा क्या है?
SBI Flexi Deposit की समय सीमा की बात करें तो आप 5 साल से लेकर 7 साल तक की समय सीमा की Flexi Deposit खोल सकते हैं।
आप चाहे तो 5 साल की समय सीमा मे इस saving scheme मे account खोल सकते हैं या फिर 2 साल ज्यादा 7 साल की समय सीमा में भी खोल सकते हैं।
समय से पहले अगर आप अपनी Flexi Deposit को Close करते हैं तो उसमे आपको कुछ penalty लग सकती है।
कैसे खोलें SBI Flexi Deposit account
SBI Flexi Deposit मे निवेश करने के लिए आपको बैंक मे जाने की जरूरत नहीं है। अगर आप Net banking का इस्तेमाल करते हैं तो आप ऑनलाइन ही इसे खोल सकते हैं, साथ ही Installment Deposit आप ऑनलाइन सीधे अपने Saving account से ऑनलाइन भर सकते हैं।
SBI Net Banking जरिये SBI Flexi Deposit account खोलने के लिए आपको सबसे पहले लॉगिन करना है।
लॉगिन करने के बाद आपको Fixed Deposits पर जाना है जहां आपको e-RD/e-Flexi Deposit पर क्लिक करना है, उसके बाद Flexi Deposit को चुनना है।
बस अब अपना Debit account select कीजिये, Amount enter करें, समय अवधि 5-7 साल चुने और submit कर दीजिये।
Account खुल जाने के बाद आप Deposit सीधे अपने saving account से कर सकते हैं, उसके लिए आपको Fund Transfer पर जाना होगा।
व्याजदर कितनी
SBI Flexi Deposit की व्याज दर की बात करें तो आपको इसमे वही Interest rate मिलती है जो FD मे दी जाती है। आप SBI की website पर जाकर latest FD rates check कर सकते हैं।
Nominee की सुविधा
आप nominee भी रख सकते हैं। Nominee register करने के लिए आपको बैंक नहीं जाना है, आप account खोलते समय ही Nominee register कर सकते हैं।
Premature Close की सुविधा
अगर आपको किसी कारण से अपना Flexi Deposit account समय अवधि से पहले Close करना है तो आप बस एक क्लिक मे ऑनलाइन close कर सकते हैं। आपको बता दें इसके लिए कुछ सामान्य सा Penalty charge आपको देना पड़ सकता है।
SBI Flexi Deposit के फायदे
- सबसे अच्छी बात इसमे ये है की आप अपने हिसाब से कोई भी रकम 50,000 से नीचे हर साल Deposit कर सकते हो।
- आपको हर महीने RD की तरह Installment नहीं भरना पड़ता
- आप अपनी Income से जो भी save करते हो वो आप सीधे Flexi Deposit मे जमा कर सकते हो।
- कोई Goal आपने तय किया हो की मुझे इतनी saving करना है तो उसके लिए ये saving scheme बढ़िया है।
SBI Flexi Deposit scheme खास उनके लिए है जो हर महीने Saving करते हैं और उस Amount को save करके रखना चाहते हैं future के लिए।
आशा करते हैं SBI Flexi Deposit क्या है और कैसे ये RD से अलग है वो आपके समझ मे आ गया होगा। अगर RD का विकल्प आप तलाश कर रहे हैं तो ये Scheme आप देख सकते हैं।
Procedure of nominees change. in SB\ MODaccount InSBI whenever nominee died. And SB\MOD Account holder infull capecity appointed a new nominee (near relative)leaving all his\her child. What is the the legal right of new nominee on previously MOD$ and new MOD$,,when SB\ Account holder died..