विज्ञान के चमत्कार निबंध | Miracle of Science Essay in Hindi

विज्ञान के चमत्कार निबंध | Miracle of Science Essay in Hindi 

विज्ञान के ज्ञान ने मानव जीवन को बहुत कुछ दिया है। आज हम जैसा भी जीवन जी रहे हैं उसका कारण विज्ञान ही है। हमारे वैज्ञानिकों ने इसी ज्ञान का प्रयोग कर ऐसे अविष्कार किए जिन्होने मानव जीवन में बड़ा बदलाव किया। विज्ञान के इसी चमत्कार को बताते हुये हम लेकर आए हैं निबंध। 

विज्ञान के चमत्कार निबंध (150 शब्द) 

ये विज्ञान का ही चमत्कार है जिसने हमें आदिमानव से मानव का जीवन दिया है। आज हम एक बेहतर जीवन जी रहे हैं सिर्फ विज्ञान के अविष्कारों के कारण। विज्ञान ने हमारे जीवन को बदल कर रख दिया है।

आज बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज संभव सिर्फ विज्ञान के कारण हुआ है। मोबाइल और कम्प्युटर ने आज पूरी दुनिया को छोटा कर दिया है। यातायात के साधनों से आज हम कुछ क्षणों में ही एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। हवाई जहाज से आज हम हवा में उड़ सकते हैं। बिजली से चलने वाले उपकरणों ने हमारा जीवन आरामदायक बनाया है। यह सब विज्ञान का चमत्कार नहीं तो क्या है।

विज्ञान का ही चमत्कार है की आज हम मंगल और चंद्रमा की धरती पर भी पहुँच गए हैं। विज्ञान के यही चमत्कार हमें भविष्य में भी देखने को मिलते रहेंगे। भविष्य में ऐसी खोजें होंगी जो पूरे मानव जीवन को ही बदल कर रख देंगी।

विज्ञान के चमत्कार निबंध (300 शब्द) 

एक समय था जब हम आदिमानव का जीवन जी रहे थे, एक पशु की तरह। लेकिन आज हम एक वैभव शाली जीवन जी रहे हैं और यह संभव हुआ है विज्ञान के चमत्कार के कारण। विज्ञान ने हमें बहुत कुछ दिया है। हमारे वैज्ञानिकों ने ऐसे – ऐसे आविष्कार किए हैं जो मानव जीवन में एक बड़ी क्रांति लेकर आए।

हम अपनी रोजिंदा ज़िंदगी में विज्ञान के योगदान को देखते हैं।

  • आज हमें कोई भी बीमारी होती है तो तुरंत उसका इलाज दवाइयों से हो जाता है। चिकित्सा के क्षेत्र में हमने जो कामयाबी हासिल की है वो विज्ञान की ही देंन है।
  • एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए अब हमें पैदल नहीं चलना पड़ता, यातायात के इतने सारे साधन विज्ञान ने निर्मित कर दिये हैं की कुछ मिनिटों में ही हम लंबी दूरी को तय कर सकते हैं।
  • हवाई जहाज को हम कैसे भूल सकते हैं, क्या हमने कभी ऐसी कल्पना की होगी की हम भी पक्षी की तरह आकाश में उड़ेंगे, लेकिन आज यह कल्पना साकार हुई है विज्ञान के कारण।
  • चंद्रमा, मंगल और पूरे अवकाश की यात्रा मानव कर चुका है यह सब विज्ञान का ही चमत्कार है।
  • घर में तरह तरह के इलेक्ट्रिनिक उपकरण हम हर रोज इस्तेमाल करते हैं, इन सभी उपकरणों ने हमारा जीवन कितना आसान कर दिया है।
  • आज अपना संदेश भेजने के लिए हमें पत्र लिखने की जरूरत नहीं, मोबाइल से हम सीधे बात कर सकते हैं, इंटरनेट से एक दूसरे के साथ विडियो कॉल कर सकते हैं। पूरी दुनिया आज सिमटकर छोटी हो गयी है यह सब विज्ञान का ही चमत्कार है।

विज्ञान ने हमें बहुत कुछ दिया है। लेकिन हमने विज्ञान का दुरुपयोग भी किया है। परमाणु बम, हथियार आदि बनाकर हमने अपने विनाश का समान भी तैयार कर लिया है। प्रकृति को हमने अनदेखा किया है।
विज्ञान ईश्वर की सबसे बड़ी देन  है और इसके चमत्कार भविष्य में भी हमें रोमांचित करते रहेंगे।

विज्ञान के चमत्कार निबंध (500 शब्द) 

यह विज्ञान की ही खोजें हैं जिसने मानव जीवन को इतना सरल बना दिया है। विज्ञान के चमत्कारों की वजह से आज का मानव हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। धरती पर अब ऐसी कोई जगह नहीं जहां मानव का आधिपत्य ना हो और इसे संभव विज्ञान ने बनाया है। विज्ञान ने हमें आकाश की ऊंचाइयों को छूने योग्य भी बना दिया है और समुद्र की गहराई को माप सकें इस योग्य भी बना दिया है। केवल हमारी पृथ्वी ही नहीं आज का मानव विज्ञान की सहायता से अवकाश में भी पहुँच गया है और चन्द्र, मंगल पर अपने कदम रख चुका है।

प्राचीन काल में जो काम असंभव हुआ करता था, विज्ञान ने उसे आज संभव कर दिखाया है। क्या हमने कभी सोचा था की एक दिन हम भी पंछियों की तरह हवाई जहाज में बैठकर उड़ेंगे।

चिकित्सा क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार: चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान ने जो बुलंदी हासिल की है उसके कारण आज भयंकर से भयंकर बीमारी का इलाज है। पहले छोटी बीमारी का इलाज भी संभव नहीं था लेकिन आज ऐसी दवाइयों का निर्माण विज्ञान कर चुका है जिससे बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज संभव है। बड़े-बड़े अस्पतालों में आज आधुनिक चिकित्सा पद्धति से शरीर की हर बीमारी का इलाज हो जाता है।

यातायात के क्षेत्र में विज्ञान का योगदान : एक समय था जब लोग बैलगाड़ी पर यात्रा करते थे जिसमें कई दिन लग जाते थे एक जगह से दूसरी जगह तक जाने में। लेकिन आज विज्ञान ने यातायात के ऐसे अनेक साधन तैयार कर दिये हैं की हम पलक झपकते ही एक स्थान से दूसरे स्थान पहुँच सकते हैं। हवाई जहाज से हम किसी भी देश में सिर्फ कुछ घंटों में पहुँच सकते हैं।

संचार के क्षेत्र में : अब संदेश भेजने के लिए हमें पत्र नहीं लिखना पड़ता। विज्ञान ने इंटरनेट और मोबाइल के जरिये संदेश भेजने का काम डिजिटल कर दिया है। मोबाइल से हम किसी से भी, चाहे वो कितना ही दूर क्यूँ ना हो, उससे बात कर सकते हैं, यहाँ तक की उसे देख भी सकते हैं। इंटरनेट विज्ञान की ही देन है जिसने पूरी दुनिया को एक सूत्र में बांध दिया है।

हमारी रोजिंदा जीवन शैली में बदलाव: अपने घर में हम तरह तरह के उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं पंखा, एयर कंडीशनर, फ्रिज, लाइट, टेलीविज़न, रेडियो और ना जाने कितनी ही चीजें हैं जो हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा हैं। इन सभी चीजों ने हमारा जीवन कितना आसान कर दिया है। हमारा काम अब मशीनें करतीं हैं।

भविष्य में विज्ञान: अभी हम जो विज्ञान के चमत्कार देख रहे हैं वह तो केवल एक शुरुआत है, भविष्य में विज्ञान ऐसी खोजें करेगा जो मानव जीवन में एक नयी क्रांति लेकर आएगी। हमारी आने वाली पीढ़ी और भी विकसित होगी।

उपसंहार : विज्ञान के चमत्कार सफल बनाने में हमारे वैज्ञानिकों का अहम योगदान है। विज्ञान ने हमें बहुत कुछ दिया है और आगे भी बहुत कुछ हमें मिलने वाला है। बस हमें उम्मीद यही करनी चाहिए की विज्ञान का हम दुरुपयोग ना करें, उसका सही इस्तेमाल ही हमें सफल बना सकता है।

विज्ञान के चमत्कार विस्तृत निबंध (800 शब्द) 

प्रस्तावना

विज्ञान ने ही हम मनुष्यों को आदि मानव से एक मानव बनाया है। एक समय था जब हम मनुष्य भी अन्य पशुओं की भांति जंगलों में रहते थे, लेकीन आज देखिये हम कहाँ से कहाँ पहुँच गए हैं। यह चमत्कार विज्ञान ने ही किया है जिसने पूरी मानव जाति के जीवन स्तर को बदल कर रख दिया है। धरती का कोई भी कोना नहीं बचा जहां इंसान ना पहुंचा हो। आकाश से लेकर जमीन तक आज हमारी पकड़ है। विज्ञान ने साधारण से मानव को एक असाधारण मानव बना दिया है जो कुछ भी करने में सक्षम है।

विज्ञान का अर्थ

विज्ञान का अर्थ है ज्ञान। एक ऐसा ज्ञान जिसके जरिये परिश्रमी मानव ने इस ब्रह्मांड में अनेकों परीक्षण कर तरह तरह के अविष्कार किए हैं और अपनी जीवन शैली को बदला है। यही नहीं मानव ने इस धरती के गूढ़ रहस्यों को भी विज्ञान से उजागर किया है। पूरी दुनिया में बड़े बड़े महान वैज्ञानिक हुये जिन्होने विज्ञान को समझा और दुनिया को कई अविष्कार करके दिये।

विज्ञान के चमत्कार

विज्ञान ने हमें बहुत कुछ दिया है। हर क्षेत्र में हमने प्रगति की है और अपनी जीवन शैली को और भी बेहतर बना रहे हैं। आज हम हर चीज के लिए विज्ञान के बनाए हुये साधनों पर निर्भर हैं, उनके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।

चिकित्सा क्षेत्र में

एक ऐसा भी समय था जब छोटी से छोटी बीमारी का इलाज करना भी संभव नहीं था। लेकिन आज विज्ञान की वजह से बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज भी संभव है। विज्ञान ने ऐसी दवाइयों और मशीनों का निर्माण किया जिनसे हम किसी भी बीमारी का इलाज करा सकते हैं। बड़े-बड़े अस्पतालों में हर रोज कई ज़िंदगियाँ बचाई जातीं हैं। हमें इसके लिए विज्ञान को धन्यवाद देना चाहिए जिसने एक वरदान के रूप में हमे नया जीवन दिया है।

यातायात क्षेत्र

एक वो समय था जब एक जगह से दूसरी जगह जाने में हमें कई दिन लगते थे क्यूंकी उस समय यातायात के कोई साधन नहीं थे और लोगों को पैदल चलकर यात्रा करनी पड़ती थी। लेकिन आज समय बदल गया है। विज्ञान ने ऐसे यातायात के साधन बना दिये हैं जिनकी मदद से आप कुछ मिनिटों में कहीं भी पहुँच सकते हैं। कार, ट्रेन, हवाई जहाज आदि साधनों से आप कहीं भी जा सकते हैं। हवाई जहाज से आप विश्व के किसी भी कोने में जा सकते हैं। पहले यह मात्र एक सपने के समान था।

अवकाश क्षेत्र में

क्या हमने कभी सपने में भी सोचा होगा की हम एक दिन चाँद पर भी पहुँच सकते हैं, ब्रह्मांड की सैर कर सकते हैं और मंगल ग्रह पर कदम रख सकते हैं। लेकिन अब यह सपना हकीकत है। विज्ञान की मदद से आज हम चन्द्र पर पैर रख चुके हैं। तरह तरह के उपग्रह हमने पृथ्वी की कक्षा में छोड़े हैं जो हमारे कई कामों को करते हैं जैसे की टेलीविज़न प्रसारण आदि। हमारा भारत देश अवकाश क्षेत्र में बहुत प्रगति कर चुका है।

दूर-संचार और इंटरनेट

विज्ञान ने हमें इंटरनेट दिया जिसने पूरी दुनिया को जोड़ दिया है। इंटरनेट पर हम पूरी दुनिया देख सकते हैं, लोगों से जुड़ सकते हैं। मोबाइल जो की आज सभी के जीवन का अहम हिस्सा है वो भी विज्ञान की देन है। अब आपको पत्र लिखने की जरूरत नहीं, सीधे मोबाइल के जरिये आप दुनिया के किसी भी कोने से किसी से भी बात कर सकते हैं। इंटरनेट के जरिये आप विडियो कॉल कर एक दूसरे को देख कर भी बात कर सकते हैं।

टेक्नालजी क्षेत्र में

दुनिया के कई देशों में आज रोबोट काम कर रहे हैं। जी हाँ, टेक्नालजी के क्षेत्र में विज्ञान ने ऐसी बहुत सी खोजें की हैं जिनका इस्तेमाल हम रोजाना करते हैं। कम्प्युटर विज्ञान का सबसे बड़ा उपहार है। जो काम इंसान नहीं कर सकता वो काम कम्प्युटर कर देता है। पूरी दुनिया में सारे काम आज कम्प्युटर कर रहा है। टेक्नालजी में विज्ञान ने इतनी प्रगति की है की आज सभी काम मशीनों से किए जाते हैं।

घरेलू उपकरण

हम अपने घरों में ऐसी बहुत सी चीजें देख सकते हैं जो विज्ञान ने हमें प्रदान की हैं। इन सभी उपकरणों ने हमारे घर के कामों को कितना आसान कर दिया है। टेलीविज़न आपके मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, पंखा, एसी, मिक्सर आदि के बिना क्या हम रह सकते हैं।

उपसंहार

विज्ञान के चमत्कार जितने बताएं उतने कम हैं क्यूंकी हर जगह मानव ने विज्ञान से जुड़े अविष्कार किए हैं। विज्ञान हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज हम जिस तरह का वैभवशाली जीवन जी रहे हैं वो सब विज्ञान की ही देन है। आने वाला भविष्य ऐसे विज्ञान के कई चमत्कार देखेगा जो मानव जीवन में एक क्रांति लेकर आएगा। लेकिन साथ ही साथ हमें यह भी ध्यान रखने की जरूरत है की हम विज्ञान का दुरुपयोग ना करें अन्यथा जो वरदान है वो अभिशाप भी बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here